‘रमन-अरुण’ का जवानों की ‘शहादत’ को नमन, व्यक्त किए ‘गहन’ दुख

By : madhukar dubey, Last Updated : April 26, 2023 | 4:07 pm

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह और BJP के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Arun Saw) ने बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला में अरनपुर में नक्सलियों द्वारा किए गए ब्लास्ट में 11 जवानों की शहादत (Martyrdom of soldiers) को नमन करते हुए इस घटना पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि लगातार बढ़ती नक्सली हिंसा से बस्तर में चहुंओर आतंक का माहौल है। नक्सलियों के इस कायराना कृत्य की जितनी भर्त्सना की जाए, वह कम है। साव ने कहा कि बस्तर की धरती से नक्सलियों का समूल नाश ही हमारे शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।