रमन का कांग्रेस पर वार! ‘राम वनगमन पथ’ और पटवारियों के हड़ताल पर घेरा

By : hashtagu, Last Updated : June 8, 2023 | 4:33 pm

छत्तीसगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री डाॅक्टर रमन सिंह (Former Chief Minister Dr. Raman Singh) ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं के बहाने वार किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस मुझे पूरे राम वन गमनपथ (Ram Van Gamanpath) का हिसाब बताए। कहा, सिर्फ विज्ञापन छपवाने के अलावा राज्य शासन के बजट से कुछ भी खर्च नहीं किया गया है। सिर्फ दिखावा कर रहे हैं। कहा, रिपोर्ट कार्ड मुख्यमंत्री का होता है, कितने स्कूल, सड़क, अस्पताल, इंफ्रास्ट्रक्चर में काम हुआ। सिर्फ पाटन और दुर्ग को छोड़कर कितने काम हुए उसका हिसाब दे दें मुख्यमंत्री। इसकी शैलजा को मुख्यमंत्री की समीक्षा करनी चाहिए।

पटवारियों पर लगे एस्मा पर बोले रमन

डाॅक्टर रमन सिंह ने कहा, पटवारियों के साथ सरकार अन्याय कर रही है। पटवारियों की हड़ताल पर एस्मा लगाना कांग्रेस सरकार की दमन नीति है। कम से कम बात तो करना चाहिए था। कोई सचिव स्तर का अधिकारी अभी तक उनसे बात करने नहीं गया।

गांधी परिवार पर निशाना साधा

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा, इस देश में एक ही परिवार की राजनीति देखने को मिली है।140 करोड़ में एक भी ऐसा नहीं मिला है जो नेतृत्व करें। पटवारियों के आंदोलन को लेकर कहा – एस्मा लगा दिया है दमन की राजनीति चल रही है। चर्चा तो करनी चाहिए, डर और भय का माहोल बना रहे हैं।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले, भूपेश ‘काका’ नहीं खा-खा हैं!