आरक्षण विवाद के बीच सिविल सेवा पदों पर निकली भर्ती, जानें, क्यों खड़े हुए सवाल
By : madhukar dubey, Last Updated : November 27, 2022 | 7:53 pm
छत्तीसगढ़। अभी आरक्षण विवाद पूरी तरह से थमा नहीं है। ये अलग बात है की पिछले दिनों कैबिनेट ने सभी वर्गों के लिए रोस्टर जारी कर दिया। लेकिन बीजेपी इसके खुली चर्चा करने की मांग कर रही है। लेनिक अभी मिला जुलाकर विधानसभा में हंगामा होना लाजमी है। इन झंझावतों के बीच छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने 189 पदों पर भर्ती निकली है।
अब इस भर्ती को लेकर सभी के मन में सवाल है। जब पिछली बार निकली गई भर्ती को आरक्षण के चलते रद्द कर दिया गया था। अभी इस पर निर्णय नहीं हो सका है। ऐसे में छग लोक सेवा किस तरह आरक्षण की नई व्यवस्था लागू करेगा। इस पर अभी कोई क्लियर गाइड लाइन जारी नहीं हुई है।
निकाले गए पदों में इस बार डीएसपी के पोस्ट नहीं
जानकारों का दावा है कि पहली बार ऐसा हो रहा है, जब सिविल सेवा के पदों में डीएसपी की एक भी पोस्ट नहीं है। सिविल सेवा परीक्षा 2023 में शामिल होने के लिए आवेदन 1 से 20 दिसंबर तक किए जा सकते हैं। शुरुआती परीक्षा 12 फरवरी 2023 को होगी आयोग की ओर से लगातार हर साल संविधान दिवस यानी 26 नवंबर को ही सिविल सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की जाती है। इस बार भी ऐसा ही किया गया है। आरक्षण को लेकर लगातार छत्तीसगढ़ में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। जानकारों का मानना था कि इस बार पीएससी की ओर से अधिसूचना जारी होने में बहुत देरी होगी पर ऐसा नहीं हुआ आयोग ने भले ही डीएसपी की एक भी पद को शामिल नहीं किया। लेकिन इस बार क्लास 2 के पदों को शामिल किया गया है। नव सृजित जिलों के मद्देनजर 70 पोस्ट नायब तहसीलदार के निकाले गए हैं।