नगरनार स्टील प्लांट पर भड़के ‘रेखचंद जैन’!, दी खुली चुनौती

(Nagarnar Steel Plant) नगरनार स्टील प्लांट में बोली लगाने वालों को संसदीय सचिव और जगदलपुर विधायक रेखचंद्र जैन (MLA Rekhchandra Jain) ने खुली चुनौती दी है।

  • Written By:
  • Publish Date - January 28, 2023 / 12:29 PM IST

छत्तीसगढ़। (Nagarnar Steel Plant) नगरनार स्टील प्लांट में बोली लगाने वालों को संसदीय सचिव और जगदलपुर विधायक रेखचंद्र जैन (MLA Rekhchandra Jain) ने खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा, प्लांट के लिए निवेशक बोली न लगाएं। क्योंकि इसका संचालन करना तो दूर हम यहां किसी को भी घुसने नहीं देंगे। विधायक ने कहा कि, हमारे लोगों ने प्लांट बनाने जमीन इसलिए दी कि इसका फायदा इलाके के लोगों को मिले। लेकिन, अब केंद्र सरकार प्लांट का निजीकरण कर रही है।

दरअसल, नगरनार स्टील प्लांट को निजीकरण करने के विरोध में संयुक्त पंचायत जनसंघर्ष समिति ने आज प्लांट का ताला जड़ दिया। साथ ही प्लांट के पास ही तंबू गाड़कर धरना दिया गया। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्लांट के २ गेट को बंद कर दिया गया। किसी भी कर्मचारियों को अंदर जाने नहीं दिया गया। जिससे आज दिनभर कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। इस धरना प्रदर्शन में सरपंच समेत भारी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। जिन्होंने निजीकरण के खिलाफ जमकर हल्लाबोल किया।

Nagarnar

धरने पर बैठे ग्रामीणों का रेखचंद जैन का समर्थन

जगदलपुर विधायक विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि, यह स्टील प्लांट बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं का सपना था। इसी विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने हृरूष्ठष्ट को प्लांट लगाने की अनुमति दी थी। रूरु्र ने कहा कि, आज केंद्र सरकार अपने वादे से मुकरकर अधूरे बने इस प्लांट का निजीकरण कर एक नया इतिहास रचने जा रही है। बस्तर के हर समाज के लोग और जनप्रतिनिधि इसका विरोध कर रहे हैं। आज सभी ने मिलकर एक प्रस्ताव पास किया है कि, प्लांट के अंदर किसी भी निवेशक को घुसने नहीं देंगे।