BJP की सड़क पर हुंकार!, उखाड़ फेकेंगे भूपेश सरकार

आज एक बार फिर पूरे प्रदेश में BJP ने 400 स्थानों पर सड़क जामकर धरना प्रदर्शन किया। BJP नेताओं की हत्या और प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जगह-जगह चक्का जाम (traffic jam) हुआ।

  • Written By:
  • Updated On - February 17, 2023 / 06:04 PM IST

छत्तीसगढ़। आज एक बार फिर पूरे प्रदेश में BJP ने 400 स्थानों पर सड़क जामकर धरना प्रदर्शन किया। BJP नेताओं की हत्या और प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जगह-जगह चक्का जाम (traffic jam) हुआ। जहां करीब 72 विधानसभाओं में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान बीजेपी के पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में चक्का जाम किए। इस दौरान वक्ताआें ने कहा कि एक माह में चार बीजेपी नेताओं की हत्या हुई। इसमें बस्तर संभाग के 3 बीजेपी नेता हैं, जिन्हें नक्सलियों ने टॉरगेट किलिंग को अंजाम दिया। इसकी जांच के लिए गुरूवार को बस्तर संभाग के कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर में आईजी कार्यालय के पास धरना दिया था। इसके बाद आज सड़क जाम किया गया। रायपुर, बस्तर संभाग सहित पूरे प्रदेश में बीजेपी ने चक्का जाम किया।

भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। आए दिन शहरों में चाकूबाजी और हत्याओं की घटनाएं बढ़ी हैं। भूपेश सरकार के राज में प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। वहीं नक्सल प्रभावित इलाकों में बीजेपी नेताओं की हत्याएं कराई जा रही है। इसके अलावा बीजेपी नेताओं से सुरक्षा वापस ली जा रही है। भूपेश सरकार अपने तानाशाही पर उतर आई है।

रमन सिंह भी चक्का जाम में हुए शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी चक्का जाम आंदोलन में शामिल हुए। वे शंकर नगर में चल रहे चक्का जाम में पहुंचे। इसके बाद वे जगह-जगह कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाने के लिए गए। इस दौरान उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार हमारे नेताओं की सुरक्षा को वापस ले रही है। कांग्रेस सरकार का दोहरा चरित्र सामने आ गया है।

भूपेश सरकार विकास के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित अन्य नेताओं ने कहा, कानून व्यवस्था प्रदेश में पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। इसके अलावा पूरे सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। विकास के नाम से लूट मची है। इसमें कांग्रेस के नेता और सरकारी मिशनरी शामिल है।

गरीबों के आवास नहीं बनने पर भी बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

बीजेपी ने आरोप लगाया, पीएम आवास से बनने 8 लाख गरीबों के आवास को बनने से भूपेश सरकार ने रोक दिया है। जबकि केंद्र सरकार ने इसके लिए भूपेश सरकार को धन भी आवंटित कर दिया था। लेकिन केंद्र की योजना होने के चलते भूपेश ने इसे बंद कर दिया है। जब उनसे पूछा जा रहा है तो वे जनता को झूठ बोलकर बरगला रहे है। इन्हीं के सरकार के मंत्री ने त्यागपत्र देकर इसकी पीड़ा बताई थी। और इससे बढ़कर और क्या सबूत हो सकता है।