BJP की परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण शुरू : जशपुर के मां खुड़िया रानी के धाम से!

आज भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से भाजपा की परिवर्तन यात्रा (BJP Parivartan Yatra) के ...

  • Written By:
  • Updated On - September 14, 2023 / 02:31 PM IST

रायपुर। आज भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से भाजपा की परिवर्तन यात्रा (BJP Parivartan Yatra) के द्वितीय चरण के शुभारंभ के लिए मां खुड़िया रानी के धाम जशपुर (Jashpur the abode of Maa Khudia Rani) के लिए यात्रा के रथ को विधिवत रूप से पूजन-अर्चन कर रवाना किया गया।

  • इस अवसर पर रायपुर सांसद सुनील सोनी, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेशचंद्र गुप्ता, रजनीश शुक्ला, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल सहित समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। इसके पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता शंकर सोढ़ी की बहन ने सरकारी सेवा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महेश गागड़ा और विधायक शिवरतन शर्मा ने भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। उनके साथ कई सहयोगियों ने भी सदस्यता ली।

यह भी पढ़ें : Political Story : BJP की ‘परिवर्तन यात्रा’ से एक तीर से ‘दो’ निशाना! समझें इसके सियासी मायने