शैलेश बोले, केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग BJP की फितरत!

By : madhukar dubey, Last Updated : May 10, 2023 | 11:52 pm

रायपुर। पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी (Shailesh Nitin Trivedi) ने कहा कि विपक्ष को कुचलने के लिए विपक्ष की आवाज दबाने के लिए विपक्षी दलों की राज्य सरकारों को अस्थिर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों (central agencies) का दुरुपयोग भाजपा की फितरत है। भाजपा की यह अलोकतांत्रिक कार्यवाही स्पष्ट रूप से मोदी सरकार के द्वारा तानाशाही के द्वारा और बढ़ाए जा रहे कदमों का जीता जागता सबूत है। छत्तीसगढ़ की जनता किसान समर्थक छत्तीसगढ़ के रीति रिवाज छत्तीसगढ़ के तिहार संस्कृति छत्तीसगढ़ के खेल छत्तीसगढ़ के वासी को जो मान-सम्मान पहचान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने दिया है उससे अभिभूत है। और इसे भाजपा बौखला गई है दरअसल भाजपा की यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान है।

पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा समझ रही है छत्तीसगढ़ के लोग अब उसे वोट देने वाले नहीं है अब इतना ही बचा है कि भाजपा ईडी और इनकम टैक्स के अधिकारियों को पोलिंग बूथ एजेंट के रूप में नियुक्त कर दें।

पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि ईडी कानून के प्रावधानों का दुरुपयोग करके छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार को कमजोर करने और छत्तीसगढ़ की जनता की जन भावनाओं को कुचलने की साजिश है मक की कार्यवाही।

पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि सब बेगुनाह साबित होंगे भाजपा का षड्यंत्र बेनकाब होगा लेकिन भाजपा को उस फजीहत की चिंता नहीं है भाजपा तो अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके कांग्रेसका दमन करना चाहती है अपने लोकतंत्र विरोधी सोच का परिचय तो भाजपा ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देकर प्रदर्शन कर ही दिया है।

यह भी पढ़ें : कर्नाटक में मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद सिद्दारमैया : सर्वे