सियासत में ‘बेशर्मी’ का छूटा ‘शिगूफा’, पढ़ें, क्यों ‘BJP-कांग्रेस’ में ठनी!

By : madhukar dubey, Last Updated : February 18, 2023 | 2:10 pm

छत्तीसगढ़। कहते हैं कि राजनीति में कब क्या मुद्दा बन जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। चुनावी साल में बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां एक्शन मोड में आ गई हैं। BJP ने कल अपने नेताओं की हत्याओं और प्रदेश की कानून व्यवस्था के विरोध में चक्का जाम किया था। जिसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी के इस आंदोलन को बेशर्मी कह दिया। फिर क्या था, कांग्रेस के इस बयान को आड़े हाथ लेते बीजेपी के पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ताअजय चंद्राकर (Ajay Chandrakar) ने भी कांग्रेस पर पलटवार कर दिया। बीजेपी ने कहा, हमारे आंदोलन को बेशर्मी कहने वाली कांग्रेस पहले अपने गिरेबां झांक ले।

अगर उनकी आंखों में शर्म नाम की कोई चीज बाकी हैं तो बताये। क्याेंकि इनकी छत्तीसगढ़ में सरकार इस बात को शायद अब विधायक भी भूल गए हैं। शर्म आंखों में नहीं है, एक कांग्रेसी विधायक यानी बृहस्पत सिंह अपने जिले में एसपी के खिलाफ धरने पर बैठते है। इतना ही नहीं उनके समर्थक एसपी को दंगाई बताकर उनका पोस्टर भी थाने और गली चौराहों पर लगा देते है। वे खुद कानून व्यवस्था के सामने विवश है। बीजेपी ने कहा, मारपीट के मामले में वे एक पक्ष को जुलूस निकालकर घुमाने की जिद पर अड़े हैं। जब एसपी ने नहीं सुनी तो बर्खास्त की मांग पर जाम कर दिया है।

अजय चंद्राकर ने कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा एसपी को हटाने की मांग के साथ बलरामपुर बंद करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया है एसपी को हटाया जाएगा या अपनी ही सरकार के खिलाफ बंद का आयोजन करने वाले विधायक को नापा जायेगा।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा के आंदोलन को बेशर्मी कहा जबकि ये पार्टी खुद अपने शहीद नेताओं को राजनीति का मोहरा बना रही है। जेब में सबूत लेकर घूम रहे हैं और ऐसे ही घूमते घूमते खुद गुम हो जाएंगे। आपकी आंखों में जरा सी भी शरम बाकी है तो बतायें कि राबिनहुड कांग्रेस विधायक बलरामपुर क्यों बंद करा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि एसपी हटेगा या राबिनहुड नपेगा?

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने ट्विटर पर कांग्रेस पर कसा तंज

छत्तीसगढ़ (#कांग्रेस शोषित) की कांग्रेस ने भा.ज.पा के आंदोलन को बेशर्मी कहा… आपके (कांग्रेस) आंखो में शरम बाकी है तो बताइये #राबिनहुड (कांग्रेस विधायक) #बलरामपुर क्यों बंद करवा रहें…एसपी हटेगा कि…राबिनहुड नपेगा…?।