मुठभेड़ में जवानों ने मार गिराए 7 नक्सली! AK 47 सहित गोला बारूद बरामद

By : hashtagu, Last Updated : April 30, 2024 | 1:34 pm

नारायणपुर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले(Narayanpur district) में जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ा एनकाउंटर हुआ। जवानों ने अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों (Naxalites)को कई जगहों पर घेर लिया। डीआरजी, एसटीएफ की टीम और नक्सलियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।

बता दें कि, सुबह से ही जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले हुए थे। उन्होंने अबूझमाड़ के बीहड़ जंगलों में अलग-अलग जगहों पर नक्सलियों को घेर लिया। मुठभेड़ में 2 महिला सहित 7 नक्सली मारे गए। एरिया सर्चिंग में उनके शव बरामद किए गए हैं। वहीं उनके डेरे से एक AK 47 सहित बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया है। फिलहाल इलाके में जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें :भारत के नए नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार