रायपुर में मनाया गया ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- देश की संस्कृति को मिल रहा नया गौरव
By : hashtagu, Last Updated : May 11, 2026 | 10:20 pm
By : hashtagu, Last Updated : May 11, 2026 | 10:20 pm
रायपुर, छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) सोमवार को रायपुर स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़कर स्वाभिमान पर्व के आयोजन में सहभागिता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों और मंदिरों का विकास किया जा रहा है, जिससे भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को नया गौरव मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक महत्व रखता है, क्योंकि 75 वर्ष पहले इसी दिन सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य पूरा हुआ था। इसी अवसर को देशभर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के रूप में मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, स्वाभिमान और पुनर्निर्माण की शक्ति का प्रतीक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर के हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में शामिल हुए।सोमनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़कर मुख्यमंत्री श्री साय स्वाभिमान पर्व के साक्षी बने।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री… pic.twitter.com/ENLOtgy51D
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) May 11, 2026