‘Modi’ पर सोनिया और खड़गे का वार!, भूपेश भी गरजे, देखें VIDEO
By : madhukar dubey, Last Updated : February 25, 2023 | 1:29 pm

छत्तीसगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन (national convention) का शनिवार को दूसरा दिन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (mallikarjun kharge) ने कहा कि देश में नफरत का माहौल है। सरकार रेल, जेल, तेल सब कुछ अपने मित्रों को बेच रही है। दिल्ली सरकार में बैठे लोगों का DNA गरीब विरोधी है।
खड़गे ने विपक्षी एकजुटता की पैरवी करते हुए कहा, “हम भारतीय जनता पार्टी को पराजित करने के लिए एक ठोस विकल्प देने के मकसद से समान विचार वाले दलों के साथ तालमेल करना चाहते हैं” उन्होंने आरोप लगाया कि देश के प्रजातंत्र को तोड़ने का षड्यंत्र रचा जा रहा है और कहा कि इसके खिलाफ आंदोलन करना होगा।
खड़गे ने कहा, “आज सत्ता में बैठे लोग जनता के अधिकारों पर हमला बोल रहे हैं, आज सबको ‘सेवा, संघर्ष और बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान’ का संकल्प लेना होगा” खड़गे ने कहा कि आज देश सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है.
उन्होंने दावा किया कि इस महाधिवेशन को रोकने के लिए भाजपा सरकार ने ईडी का छापा मरवाया। खड़गे ने दावा किया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान कि चीन एक बड़ी अर्थव्यवस्था है और उस पर हमला नहीं कर सकते खड़गे ने कहा, “आज मैं बेहद भावुक हूं क्योंकि आप सभी उस गौरवशाली विरासत की नुमाइंदगी कर रहे हैं। जिसे हमारे महान नेता ने अपने समर्पण से सींचा’ उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा की रोशनी पूरे देश में फैली है, राहुल गांधी ने असंभव को संभव कर दिखाया।
सोनिया गांधी ने कहा, राहुल गांधी ने मुश्किल यात्रा को पूरा किया। देश और कांग्रेस के लिए ये चुनौती का वक्त है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है और विपक्ष की आवाज दबाने के साथ नफरत की आग भड़काई जा रही है। सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा नफरत की आग भड़का रही है तथा अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। सोनिया गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ‘भाजपा-आरएसएस’ की सरकार ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है तथा विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।
उन्होंने अध्यक्ष के तौर पर अपनी पारी का उल्लेख करते हुए कहा, “यह मेरे लिए सम्मान की बात थी कि मैंने वर्ष 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला। 25 वर्षों में पार्टी ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की और निराशा भी हाथ लगी। उन्होंने कहा कि यह बहुत सुखद स्थिति है कि अध्यक्ष के तौर पर उनकी पारी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के साथ पूरी हुई। सोनिया ने कहा कि इस यात्रा ने कांग्रेस और लोगों के बीच संवाद की विरासत को समृद्ध किया है। उन्होंने यात्रा के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद दिया।
सोनिया गांधी के विडियो के बाद नीचे भूपेश का भी VIDEO देखें
भूपेश का भी VIDEO देखें
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार ऐसी बने की हर वर्ग को लगना चाहिए की सरकार मेरी है, आज हमें यह कहने में गर्व हो रहा है कि राहुल गांधी ने जो वादा किया था वह पूरा हुआ है।
पहले दिन शुक्रवार को क्या हुआ?। स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें यह फैसला हुआ कि कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के चुनाव नहीं होंगे। बैठक में शामिल सदस्यों ने आम सहमति से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को CWC मेंबर चुनने का अधिकार दिया। इसके साथ ही संगठन में SC-ST,OBC,युवाओं और महिलाओं को 50 फीसदी तक आरक्षण देने का फैसला हुआ।
राहुल आखिरी दिन, यानी रविवार को संबोधित करेंगे। उधर, खबर है कि पार्टी इस अधिवेशन में अपने संविधान को बदल सकती है। संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो सकते हैं। इनमें ये 5 नियम अहम हैं।
इनमें ये 5 नियम अहम हैं
मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी CWC के आजीवन सदस्य होंगे।
अब शराब नहीं पीने और सिर्फ खादी पहनने वालों को सदस्य बनाने का नियम भी बदलेगा।
कांग्रेस संविधान संशोधन कमेटी 16 संविधान और 32 नियमों में बदलाव का प्रस्ताव देगी।
लोकसभा-विधानसभा चुनाव में आधी सीटों पर 50 साल से कम उम्र वालों को टिकट मिलेगी।
कांग्रेस संगठन में मतदान केंद्र से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सोशल ऑडिट होगा।
देशभर में आरक्षित लोकसभा सीटों पर चुनाव से पहले नई और युवा लीडरशिप तैयार की जाएगी।