2 दिन में और बढ़ेगा सूरज का ताप! कहीं-कहीं बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में सूरज के ताप (Heat of the Sun) के और बढ़ने की संभावना है। यहां गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। प्रदेश में बस्तर और सरगुजा.

  • Written By:
  • Updated On - June 7, 2023 / 12:57 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सूरज के ताप (Heat of the Sun) के और बढ़ने की संभावना है। यहां गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। प्रदेश में बस्तर और सरगुजा संभाग को छोड़कर सभी जगहों पर तापमान 42 डिग्री के पार (Temperature Above 42 Degrees) है। सबसे ज्यादा तापमान जांजगीर, रायगढ़, बलौदाबाजार और महासमुंद जिले में रिकॉर्ड किया जा रहा है।

प्रदेश के सबसे गर्म शहरों का तापमान

प्रदेश में सबसे ज्यादा 44.7 डिग्री सेल्सियस तापमान जांजगीर जिले में रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बलौदा बाजार में 44.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रायगढ़ जिले का तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुंगेली में 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी रायपुर का टेम्प्रेचर 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजनांदगांव में भी लगातार तेज गर्मी पड़ रही है। यहां का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस है। महासमुंद जिले में भी पिछले दिनों के मुकाबले तापमान में बढ़ोतरी हुई है। यहां का टेम्प्रेचर 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में दुर्ग 42.2 डिग्री और बिलासपुर जिले में 42 डिग्री तापमान रहा। इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ में बीजापुर 42.3 डिग्री, नारायणुपर में 40.2 और दंतेवाड़ा जिले में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

यही भी पढ़ें : जंगल में नक्सली हिड़मा की बटालियन और जवानों के बीच गोलीबारी जारी!