सदन में ‘नियमितिकरण’ और महिलाओं के मुंडन का गूंजा मुद्दा, BJP का हंगामा!

By : hashtagu, Last Updated : March 3, 2023 | 5:38 pm

छत्तीसगढ़। विधानसभा सत्र (assembly session) के शून्यकाल में पंचायत शिक्षाकर्मियों की विधवाओं के मुंडन का मामला गूंजा। जिसे लेकर BJP के विधायकाें ने जमकर हंगामा मचाया। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर भी मुद्दों की गूंज रही। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने स्थगन के दौरान अनुकंपा नियुक्ति को लेकर धरने पर बैठी महिलाओं के मुंडन कराने का मामला जोरशोर से उठाया। सफाई कर्मचारियों के मांगों पर भी विपक्ष ने स्थगन पर चर्चा की मांग की।

कर्मचारियों के नियमितीकरण मुद्दे पर शून्यकाल पर भाजपा ने स्थगन प्रस्ताव लाया। उपाध्यक्ष ने इस पर असहमति जताई। विपक्षी सदस्यों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सदन की कार्यवाही 12.52 बजे 5 मिनट के लिए स्थगित किया गया था। इसके साथ ही BJP ने सफाई कर्मचारियों के मांगों पर भी विपक्ष ने स्थगन पर चर्चा की मांग की।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने सदन में कहा 5 लाख 80 हजार विभन्न कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। कहा, कर्मचारियों मांगें सरकार नहीं मान रही है। जिस पर सरकार को कार्रवाई करना चाहिए।