‘छेड़छाड़ करने वालों’ को नहीं मिलेगी ‘सरकारी’ नौकरी! सिलेबस में ‘छत्तीसगढ़ी’ भाषा को मिलेगा स्थान

By : madhukar dubey, Last Updated : August 15, 2023 | 11:52 am

रायपुर। आज स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की। उसमें सबसे खास यह है कि छेड़छाड़ (Molestation) करने वालों को अब सरकारी नौकरी (Government Job) नहीं मिलेगी। ऐसे में इसे महत्तवपूर्ण फैसला माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर श्रमिकों को हर महीने 1500 रुपए की पेंशन मिलेगी। साहित्यकारों को तीन श्रेणियों में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी सम्मान दिए जाने की घोषणा पहला – छत्तीसगढ़ी एवं अन्य बोली जैसे गोंडी, हल्बी, सरगुजिया, कुरुख आदि में लिखे गये साहित्य के लिये। दूसरा – हिंदी में लिखे गये पद्य के लिये। तीसरा – हिंदी में लिखे गये गद्य के लिये यह सम्मान दिया जायेगा।

महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को शासकीय नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में उत्कृष्ट खिलाड़ी होंगे।

रेशम और मधुमक्खी पालन को भी कृषि का दर्जा दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ कुक्कुट पालन योजना चलाई जाएगी।

प्रदेश के युवाओं के लिए हर जिला मुख्यालय में फ्री ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।

स्कूल शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल किया जाएगा।

सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगी मुफ्त बस की सुविधा मिलेगी।

छत्तीसगढ़ी भाषा और स्थानीय बोलियों को पाठ्यक्रम के रूप में सम्मिलित किया जाएगा।

स्वच्छता दीदी के मानदेय में 20% की बढ़ोतरी।

श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री पेंशन सहायता योजना हर महीने 1500 मिलेगी पेंशन।

यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस पर भूपेश की 15 महत्वपूर्ण सौगात! कहा-लोगों के खाते में ‘एक लाख 60 हजार करोड़’ डाले गए