सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति रद्द करने वाला आदेश निरस्त! कुर्सी बरकरार

अब कुछ ही महीने चुनाव के हैं, ऐसे में कांग्रेस अब अन्य पदाधिकारियों को मौका देने का निर्णय लिया है। ताकि चुनावी स्मीकरण के हिसाब से निगम.....

  • Written By:
  • Updated On - July 27, 2023 / 03:29 PM IST

रायपुर। अब कुछ ही महीने चुनाव के हैं, ऐसे में कांग्रेस अब अन्य पदाधिकारियों को मौका देने का निर्णय लिया है। ताकि चुनावी स्मीकरण के हिसाब से निगम मंडल के अध्यक्षों के पदों पर नियुक्ति की जा सके। ऐसी चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्‍य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अध्‍यक्ष व सदस्यों की कुर्सी अंततः बच गई। सरकार ने नियुक्ति रद्द करने वाले आदेश को ही निरस्त कर दिया है।

सरकार के नए आदेश से मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल की कुर्सी और कैबिनेट मंत्री का दर्जा बरकरार रहेगा। इसी के साथ ही मंडल के सदस्‍य श्याम जायसवाल, अनिल सिंह, मंजू सिंह, बलराम मौर्य और दुर्गेश जायसवाल भी पद पर यथावत बने रहेंगे। आज शासन ने छत्तीसगढ़ सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष (President of Tisgarh Construction Workers Board) सुनील सन्नी अग्रवाल सहित सदस्यों की सभी नियुक्तियों (Appointments Canceled) को रद्द करने वाले आदेश को शासन ने अपने दूसरे आदेश में निरस्त कर दिया।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड एवं बीएड संघ ने आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी को सौंपा ज्ञापन