‘सरकार और स्वास्थ्यकर्मियों’ में ठनी जंग खत्म! डिप्टी CM टीएस से मिले तो काम पर लौटे

अपनी मांगों को चार जुलाई से 4 तारीख से अनिश्चितकालीन आंदोलनरत रहे स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल खत्म (Health Workers End Strike) कर दी है। वे...

  • Written By:
  • Updated On - July 9, 2023 / 06:01 PM IST

छत्तीसगढ़। अपनी मांगों को चार जुलाई से 4 तारीख से अनिश्चितकालीन आंदोलनरत रहे स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल खत्म (Health Workers End Strike) कर दी है। वे नवा रायपुर में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इसके अलावा जिला मुख्यालयों पर भी प्रदर्शन हो रहे थे। इसमें करीब 70 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल में शामिल थे। वे अपनी 24 सूत्री मांगों को लेकर अवाज उठा रहे थे। इनके हड़ताल पर जाने के कारण प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई थी। जिसे खत्म कराने के लिए सरकार ने काफी प्रयास किया। इन पर एस्मा भी लगाने की तैयारी में सरकार जुटी थी। आज एक प्रतिनिधिमंडल डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से मिला जहां, मांगों पर गंभीरता से विचार करने के आश्वासन पर हड़ताल को खत्म करने का निर्णय लिया गया।

हड़ताल खत्म होने से पूर्व टीएस सिंहदेव ने ये कहा था

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (Deputy Chief Minister TS Singhdev) और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने हड़ताल खत्म होने से पूर्व कहा था, सरकार एस्मा भी लगा सकती है, लेकिन अब तक कोई कड़ाई नहीं किया गया है। सरकार सब कुछ दे दे। सभी मांग मान ले, केवल स्वास्थ्य विभाग को ही सब कुछ दे दिया जाय यह भी संभव नहीं है। आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्वास्थ्य कर्मियों के इस व्यवहार से लोगों को निजी अस्पताल में मजबूरी में इलाज करवाना पड़ रहा है तो इससे उनकी जायज प्रदर्शन के बावजूद पीड़ित मरीजों के परिजनों की सेंपेथी भी नहीं मिलती। इसीलिए उन्हें सांकेतिक प्रदर्शन काली पट्टी बांधकर भी कर सकते हैं। उन्हें हड़ताल खत्म कर देना चाहिए था अब तक। बहरहाल, इनके इस बयान के बाद हड़ताल स्वास्थ्य कर्मियों ने खत्म कर दी।

इनपुट : भोजेंद्र वर्मा

यह भी पढ़ें : BIG Survey : भूपेश को ‘दोबारा’ CM देखना चाहते हैं 44% लोग! इनके काम को 45% ने बेहतर कहा…रमन नबंर 2 पर …