भारत जोड़ो यात्रा में राहुल संग टीएस बाबा, मन की किताब पर अंकित पलों को ट्वीटर पर किया पोस्ट

By : madhukar dubey, Last Updated : November 16, 2022 | 5:44 pm

राहुल गांधी के साथ मंत्री टीएस बाबा ने मिलाया कदम से कदम

छत्तीसगढ़। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब महाराष्ट्र में पहुंची है। जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को युवाओं का भारी समर्थन मिल रहा है। वे जिस रूट से गुजर रहे हैं, वहीं से लोग उनके साथ जुड़ते जा रहे हैं। भारी जनसमूह भी उनकी मेहनत का कायल होकर जुड़ जा रहा है। चाहे वह भले ही किसी भी पार्टी या विचारधारा को मानने वाला हो। भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाड़, करेल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलांगना से गुजरते हुए अब महाराष्ट्र में है। इसी बीच प्रदेश के ऊर्जावान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी महाराष्ट्र पहुंचे। जहां वे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में जुड़े। उनके साथ पूरी शिद्दत के साथ आगे बढ़े। उस दौरान राहुल गांधी को मिल रहे युवाओं के समर्थन को देखकर उन्हें एक असीम ऊर्जा अनुभूति हुई। हो भी क्यों न जब पार्टी का मुखिया इतनी मेहनत कर रहे हैं। और मिल रहे भारी जनसमूह का समर्थन।

पलों को ट्वीटर किया पोस्ट

इस पूरे परिद्श्य को उन्होंने मन किताब में उस हर एक पल को अंकित कर लिया। जिसे वह अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का प्लेटफार्म चुना। आखिकार उन्होंने आज अपने ट्वीटर एकाउंट पर कुछ फोटो और शब्द पोस्ट किया। जिसमें वे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान युवाओं की टोली से बात करते समय का है। आज भारत जोड़ो यात्रा का 70वां दिना था। यह यात्रा 1500 किलोमीटर चल चुकी है।

इस दौरान देश की तमाम उन समस्याओं को जानने और चल रही भाजपा की नीतियों की चर्चा भी सकारात्मक तरीके से हुई। लोगों को अब समझ में आने लगा है कि सिर्फ चमक दमक दिखाकर जनता को बरगलाया नहीं जा सकता है। महाराष्ट्र के वाशिम से पदयात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा आज सुबह छह बजे जम्भरून फाटा से आरंभ हुई। यह पदयात्रा शाम को मेड़शी गांव पहुंचेगी और रात में अकोला जिले के पातुर में ठहरेगी। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दिया। इस यात्रा में आज सचिन पायलट भी शामिल होंगे।