छत्तीसगढ़। आज भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कांग्रेस संगठन में संभावित बदलाव की चर्चा मीडिया से की। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdev) का एक विडियो सामने आया है। जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं। हां, हमने सुना कुछ बदलाव होने वाला है। हमको इस बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है। सब कुछ हाईकमान पर रहता है। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश कांग्रेस में कहा है कि बदलाव की आवश्यकता तो नहीं है। टीम अच्छा काम कर रही है। कुछ लोग कहेंगे, बदलाव होने चाहिए। तो कुछ कहेंगे नहीं होना चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने बदलाव को नकारते हुए कहा है कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं। सीनियर मंत्री यह कह रहे हैं कि इस बार 75 के पार तो संगठन में बदलाव का औचित्य समझ के परे है। जो टीम अच्छा काम कर रही है तो बदलना क्यों ?। हार जीत की निकटतम स्थिति में बदलाव सही है। मंत्री मंडल के बदलाव पर सिंहदेव ने कहा कि यह बात भी सामने आई है लेकिन मुझे इस बात की जानकारी नहीं।
यह भी पढ़ें: चुनाव से पूर्व ‘कांग्रेस’ संगठन में होगा बदलाव, ‘भूपेश’ ने दिए संकेत!, देखें, VIDEO