पोलिंग बूथ के समीप फटा UBGL सेल! एक जवान जख्मी

By : hashtagu, Last Updated : April 19, 2024 | 11:56 am

बीजापुर। बस्तर में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections in Bastar) के प्रथम चरण का मतदान शुरू हो गया है। इसी बीच बीजापुर से बड़ी सूचना आ रही है। यहां एरिया डामिनशन के दौरान यूबीजीएल सेल फट गया है। इसकी चपेट में आने से चुनावी ड्यूटी में तैनात CRPF जवान घायल (CRPF jawan injured) हो गया है।

जानकारी के अनुसार यूबीजीएल का सेल दुर्घटनावश ब्लास्ट हो गया। इससे ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। चुनाव ड्यूटी के लिए जवान एरिया डामिनशन निकले थे। घायल जवान का प्राथमिक उपचार जारी है। बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। मतदान केंद्र की सुरक्षा में आउटर कोर्डेन में जवान तैनात था। पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर की घटना है। उसूर थाना क्षेत्र के गलगम इलाके की घटना है। एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : बस्तर ‘लोकसभा सीट’ पर अब तक 13 प्रतिशत तक वोटिंग! ‘केदार कश्यप’ ने किया मतदान