मुख्यमंत्री साय से ‘केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह’ की मुलाकात

By : hashtagu, Last Updated : January 13, 2024 | 5:40 pm

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने सौजन्य मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री ने मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

  • उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की भौगोलिक, सांस्कृतिक विशेषताओं, विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में संक्षिप्त चर्चा की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक ईश्वर साहू और विधायक सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : CM विष्णु देव साय को स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने संरक्षक बैज पहना कर अलंकृत किया