दावेदारी का MLA विकास का ‘अनूठा’ अंदाज! दे गए सियासी ‘एकजूटता’ का संदेश

By : madhukar dubey, Last Updated : August 22, 2023 | 10:01 pm

रायपुर। आज कांग्रेस में टिकट दावेदारी का अंतिम दिन था। ऐसे में रायपुर पश्चिम की सीट (Raipur West seat) से टिकट दावेदारी करने पहुंचे विधायक विकास उपाध्याय (MLA Vikas Upadhyay) ने मिसाल पेश की। कहते हैं कि जैसे कर्म भूमि माता के समान होती है। वैसे ही जिसके लिए व्यक्ति काम करता है, वह संस्था सर्वोच्च होती है। इसी भावना के साथ आज विकास उपाध्याय ने भी ब्लॉक कमेटी कार्यालय पहुंचकर आवेदन जमा करने पहुंचे। जहां उनके साथ सैकड़ों की संख्या में समर्थक भी थे। उनका काफिला ब्लॉक कांग्रेस भवन के पास रुका। तो लोग उस समय चौंक उठे, जब विकास उपाध्याय ने सबसे पहले पार्टी कार्यलय की चौखट पर मत्था टेका, फिर उसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

उन्होंने ये मौन रूप से संकेत भी दे गए, बापू के पथ पर चलकर ही हमको समाज और पार्टी के लिए काम करना है। क्योंकि जब कभी बापू की सलाह पर जिसे भी कांग्रेस में पदाधिकारी बनाया जाता था, उस समय सभी कांग्रेसीजन उसे स्वीकार कर लेते थे। फिर कांग्रेस और देश की आजादी के लिए सभी एकजूट होकर संघर्ष करते थे। ठीक वैसे ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी एकजूट होकर भूपेश की लोकप्रिय सरकार को फिर से इस प्रदेश का मुखिया बनाना है। इसके लिए सभी आपसी मतभेद दरकिनार कर सभी को कांग्रेस के मिशन को सफल बनाना ही लक्ष्य है।

Whatsapp Image 2023 08 22 At 1.39.36 Pm

वैसे भी विकास उपाध्याय अब रायपुर पश्चिम ही नहीं पूरे प्रदेश में लोकप्रिय हैं

विकास उपाध्याय हमेशा कांग्रेस पार्टी के लिए दिनरात पूर्व में मेहनत की है, जो आज भी जारी है। इनके व्यवहार और सज्जनता के कायल सिर्फ रायपुर पश्चिम की जनता ही नहीं है। बल्कि पूरे प्रदेश में युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं। जब बीजेपी की 15 साल की सरकार थी, उस समय भी वे अपने क्षेत्र की जनता के मुद्दों के लिए सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ते रहे हैं। साथ ही प्रदेश स्तरीय मुद्दों को भी उठाते रहे हैं। उन्होंने बीजेपी के कद्दावर नेता राजेश मूणत को करारी हार दी थी। वैसे भी उनका रायपुर पश्चिम से आवदेन करना तो मात्र एक प्रक्रिया थी। इनके अलावा मौका देकर कांग्रेस भूल नहीं करेगी। कारण उनके धार्मिक प्रवृत्ति से अब बीजेपी के वोटर भी इन्हें अपना मानने लगे हैं।

Whatsapp Image 2023 08 22 At 1.39.37 Pm

इनके आवेदन के दौरान ये लोग मौजूद थे

कांग्रेस भवन को प्रणाम करते हुए प्रवेश कर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर तीनों ब्लॉक अध्यक्ष दाऊलाल साहू, अशोक ठाकुर, देवकुमार साहू का सम्मान करते हुए आवेदन प्रस्तुत किये। विकास उपाध्याय के साथ जोन प्रभारी रवि थॉमस, अमन गिल, पार्षद प्रत्याशी सोहन शर्मा, वार्ड अध्यक्ष चिंताराम साहू, सेक्टर प्रभारी रामदास कुर्रे, बूथ अध्यक्ष कृष्णा मानिक, बीएलए निरंजन पठारी, अनुभाग अध्यक्ष निकेश पठारी उपस्थित रहे।

Whatsapp Image 2023 08 22 At 1.39.37 Pm

यह भी पढ़ें : कांग्रेस में टिकट ‘दावेदारी’ का घमासान! सिर्फ रायपुर की 4 सीटों पर 92 नेताओं का दावा…. देखें जारी सूची