विष्णुदेव साय ने कहा-कांग्रेस ने ‘छत्तीसगढ़’ को बना दिया था भ्रष्टाचार का गढ़! सरगुजा में ‘चिंतामणि’ की नामांकन रैली

By : hashtagu, Last Updated : April 19, 2024 | 2:11 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज (BJP candidate from Surguja Chintamani Maharaj) नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके बाद हुई सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, आरक्षण और अन्य बातों को लेकर कांग्रेस बरगला रही है, उसके बहकावे में मत आएं।

Cm Vishnu Dev Sai

  • CM ने कहा कि, आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने 5 सालों में छत्तीसगढ़ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। इतने घोटाले किए। इसके चलते उसमें सहयोग करने वाले नेता और अफसर जेल में हैं। इससे पहले उनकी नामांकन रैली अग्रसेन भवन से शुरू होकर महामाया चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव भी मौजूद हैं।
  • CM साय ने कहा- कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई

CM साय ने कहा कि, कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है। उसके पास कोई काम नहीं है। इसलिए बरगलाने का काम कर रही है। वह कहती है कि भाजपा आरक्षण खत्म कर देगी, लेकिन पीएम मोदी ऐसा कभी नहीं होने देंगे। आरक्षण कभी खत्म होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस अभी एक लाख रुपए देने के लिए फॉर्म भरवा रही है, क्या आपको विश्वास है, कि वह देगी।

Cm Vishnu Dev Sai0000

CM ने कहा कि, जब तक हम सरकार में हैं, ये महतारी वंदन योजना समाप्त होने वाली नहीं है। कांग्रेसियों के भ्रम फैलाने में मत आइये।

  • कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया

CM ने कहा कि कांग्रेस, जिसने पिछले 5 साल राज्य किया। इसने एक भी वादा पूरा नहीं किया। छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया। हर किसी में भ्रष्टाचार किया। आज इसमें सहयोग करने वाले नेता और अफसर जेल में है। ऐसे कांग्रेसियों को सबक सिखाना है। सरगुजा में जैसै कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ, ऐसे ही छत्तीसगढ़ में भी करना है।

CM ने कहा- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास करने का काम किया है। अब आने वाले 5 साल में देश को सबसे बड़ी आर्थिक ताकत और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का चुनाव है।

  • टिकट किसको मिला है, यह बात बाद में करेंगे

मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि बहुत लोग अपनी तरह की बात करते हैं कि इनको टिकट मिला है। वह बात बाद में कर लेंगे। अभी तो मोदी सरकार तीसरी बार…। अभी चिंता करने की जरूरत नहीं है। चिंतामणि जी, सबकी चिंता करने और हरने के लिए हैं।

  • सेमी फाइनल में आपने कांग्रेस मुक्त सरगुजा बनाया

सभा में डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि आप लोगों ने सेमी फाइनल में कांग्रेस मुक्त सरगुजा बनाया है। अब फाइनल में मोदी जी के हाथ को मजबूत करने के लिए चिंतामणि महाराज को जिताइये।

सरगुजा में भाजपा की विजय संकल्प सभा

चिंतामणि महाराज के नामांकन के बाद भाजपा सरगुजा में विजय संकल्प सभा कर रही है। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री रामविचार नेताम, श्याम बिहारी, लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद हैं।

  • चिंतामणि महाराज ने नामांकन दाखिल किया

भाजपा उम्मीदवार चिंतामणि महाराज ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  वोट डालने के बाद नितिन गडकरी ने कहा- बीजेपी इस बार 400 सीट का आंकड़ा हासिल करेगी

यह भी पढ़ें : मंडला में विदाई से पहले वधू ने किया मतदान