विष्णुदेव साय की सौगात : किसानों के खाते में बोनस के 3,716 करोड़ ट्रांसफर! भूपेश सरकार में बंद ‘आयुष्मान योजना’ फिर हुई शुरू

By : hashtagu, Last Updated : December 25, 2023 | 8:41 pm

रायपुर। रमन सरकार के दौरान बाकी दो साल का बोनस आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) ने 11 लाख 76 हजार 815 लाख किसानों के खाते में 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रुपए ट्रांसफर (Rs 3716 crore 38 lakh 96 thousand transferred) किए। किसानों को प्रति क्विंटल 300 रुपए की दर से बोनस राशि दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रमन सिंह सरकार में चल रही योजनाओं चरण पादुका, साड़ी वितरण और आयुष्मान योजना को फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। इन योजनाओं को भूपेश बघेल सरकार में बंद कर दिया गया था। इसके साथ ही सीएम साय ने आयुष्मान भारत योजना की राशि को 5 से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने की घोषणा की है।

Whatsapp Image 2023 12 25 At 25802 Pm22 1703496988

मुख्यमंत्री साय के भाषण की प्रमुख बातें…

हमने मोदी गारंटी में वादा किया था कि बकाया बोनस देंगे। सब किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी है। भाजपा जो कहती है, वो करती है। सरकार बनते ही कैबिनेट बैठक में गरीबों को आवास देना तय किया। अब दूसरा वादा पूरा किया है।

मैं सीएम होने के चलते विश्वास दिलाता हूं कि मोदी की गारंटी में जो भी वादा किया है, वो सभी वादे 5 साल में पूरे किए जाएंगे। जो विवाहित महिला हैं, उनके खाते में साल में 12 हजार रुपए जाएंगे। उसका अनुपूरक बजट में प्रावधान किया है। थोड़ा धैर्य रखिए। उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर भी मिलेगा। गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना भी देंगे। पारदर्शिता के साथ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे। हमारा वादा है हम 5500 मानक बोरा के हिसाब से 15 दिन तक तेंदूपत्ता खरीदेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत माता की जय और जय जवान-जय किसान के साथ अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि, आज ऐतिहासिक दिन है। हमारे छत्तीसगढ़ के निर्माता और भाजपा के संस्थापक अटल बिहारी का जन्मदिवस है, जिसे पूरा देश सुशासन दिवस के रूप में मना रहा है। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें : बृजमाेहन ने दिलाई ‘सुशासन’ की शपथ तो ‘पुरंदर मिश्रा’ ने लगाई झाड़ू!