विष्णुदेव भी चलाएंगे भाजपा का सदस्यता अभियान ! मंत्री भी इस काम में जुटेंगे

25 सितंबर को पूरे प्रदेश में भाजपा का खास सदस्यता अभियान होने जा रहा है। मोर बूथ मोर अभियान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  • Written By:
  • Updated On - September 24, 2024 / 02:15 PM IST

रायपुर – 25 सितंबर को पूरे प्रदेश में भाजपा का खास सदस्यता अभियान (BJP special membership campaign) होने जा रहा है। मोर बूथ मोर अभियान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) भी शामिल होंगे और लोगों को भाजपा से जोड़ेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्रियों को भी अलग-अगल स्थानों पर लोगों को सदस्य बनाने का जिम्मा दिया गया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव जगदलपुर के आसना बूथ में जाएंगे। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विशेष सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दोकड़ा मंडल के बगिया बूथ में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव नगरनार मंडल के आसना बूथ क्र. 20 में अभियान में हिस्सा लेंगे।

इन नेताओं को यहां जिम्मेदारी

उपमुख्यमंत्री अरूण साव लोरमी उत्तर के तुलसाघाट बूथ व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा शहर के बूथ क्र. 234 में हिस्सा लेंगे। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय दुर्ग शहर के बूथ क्र.173 व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विधायक लता उसेंडी बूथ मसोरा-2 में शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भनपुरी मंडल के बूथ-175 प्रगति नगर में शामिल होंगे।

इस अभियान में मंत्री रामविचार नेताम डौरा के लुरंगी फतेपुर, मंत्री दयालदाय बघेल नवागढ़ के नौदल बूथ, मंत्री ओपी चौधरी कोड़ातराई के बूथ क्र. 159, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े लटोरी के मरीप बूथ में, मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा के 183 बूथ में, मंत्री टंकराम वर्मा बलौदाबाजार ग्रामीण बूथ 139 में शामिल होंगे।

  • भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव शंकर नगर के बूथ-70, प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा एमबी नगर राजनांदगांव बूथ- 64-65 में व प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा धमतरी शहर बूथ-171 में शामिल होंगे।

संभाग प्रभारी दुर्ग भुपेन्द्र सवन्नी बिल्हा के बूथ 171, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह अकलतरा के बूथ-153, सरगुजा के संभाग प्रभारी राजा पाण्डेय बेलतरा के बूथ-208 व बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह बेलतरा मध्य बूथ 197, सहप्रभारी रायपुर संभाग जगन्नाथ पाणिग्रही सरिया के भिखमपुरा में शामिल होंगे।

सदस्यता अभियान के सहप्रभारी नवीन मारकंडे आरंग के बूथ -140 जरौद, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन फाफाडीह के बूथ-48, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह चुंड्रापाठ के बूथ-65 में शामिल होंगे। इस अभियान में सांसद लोकसभा, सांसद राज्यसभा, विधायक व पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

अब तक 19 लाख लोग भाजपा के सदस्य बने

  • भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने कहा कि अब तक भाजपा में 19 लाख लोग छत्तीसगढ़ में सदस्यता ले चुके हैं। मेंबरशिप का बड़ा टारगेट हम लोग 25 सितंबर को पूरा करेंगे और छत्तीसगढ़ का जो लक्ष्य है उसे हासिल करेंगे। 20 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य कल 24 तारीख तक हम पूरा कर लेंगे और उसके बाद 25 सितंबर को 11 लाख नए सदस्य और बनाएंगे।

2 अक्टूबर तक लगातार भाजपा का यह अभियान जारी रहेगा, उसके बाद 15 अक्टूबर तक सार्वजनिक कार्यक्रम भी होंगे। 15 अक्टूबर तक का हमारे पास समय है। दिल्ली में दो दिन पहले हुई समीक्षा बैठक के बारे में बताते हुए सिंहदेव ने कहा कि सदस्यता अभियान की लगातार समीक्षा हो रही है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष और भाजपा सदस्यता अभियान के प्रभारी विनोद तावड़े उपस्थित रहे। बैठक में इस अभियान के प्रदेश के दो प्रेरक प्रसंगों के बारे में श्री सिंहदेव ने बताया कि अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग अंतागढ़ विधानसभा में साहित्य सामग्री पहुँचाने जा रहे थे और बाढ़ में उनका चार पहिया वाहन बह गया। बड़ी मुश्किल से श्री नाग ने पेड़ पर लटककर अपनी जान बचाई।

लोग ऐसे ज्वॉइन कर रहे भाजपा

भाजपा की सदस्यता हर वर्ग के लोग ले रहे हैं। इसके लिए इस लिंक https://nm-4.com/bjpmem/Q1DQNH पर जानकारी ली जा सकती है। इस लिंक में मोबाइल फोन नंबर लिखने पर एक OTP से वेरिफाइड करना होगा। स्क्रीन पर दिए गए फॉर्म पर टाइटल में Mr या Mrs लिखकर फिर नाम और अन्य जानकारियां देकर सेव पर क्लिक करते ही लोग घर बैठे भाजपा के सदस्य बनेंगे।

यह भी पढ़ें ; मरीन ड्राइव हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार ! इधर भूपेश ने सरकार पर साधा निशाना