जब ‘राहुल गांधी’ ने उठाई हंसिया और करने लगे ‘धान’ की कटाई! साथ-भूपेश-TS भी दिखे…VIDEO

By : hashtagu, Last Updated : October 29, 2023 | 3:47 pm

रायपुर। राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे (Rahul Gandhi Chhattisgarh tour) के दूसरे दिन सुबह नवा रायपुर के पास कठिया गांव पहुंचे। यहां वो किसानों के साथ हाथ में हंसिया लेकर और सिर पर गमछा बांधे नजर आए। राहुल ने खेत में धान की कटाई (Harvesting Paddy in the Field) भी की।

  • राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट भी किया है। जिसमें हाथ में धान की फसल लिए राहुल गांधी और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू दिखाई दे रहे हैं। वहीं, राहुल ने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम गिनाए हैं। राहुल गांधी का कहना है कि ये छत्तीसगढ़ का ऐसा मॉडल है जिसे पूरे देश में दोहराएंगे।
    • F9lcgfvwcaarayrजब ‘राहुल गांधी’ ने उठाई हंसिया और करने लगे ‘धान’ की कटाई! साथ-भूपेश-TS भी दिखे…VIDEO

राहुल गांधी ने ट्वीट में क्या लिखा है ?

किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल!

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम, जिन्होंने उन्हें भारत में सबसे खुशहाल बनाया।

धान पर MSP ₹2,640/क्विंटल

26 लाख किसानों को ₹23,000 करोड़ की इनपुट सब्सिडी

19 लाख किसानों का ₹10,000 करोड़ का कर्जा माफ

बिजली का बिल आधा

5 लाख कृषि मजदूरों को ₹7,000/वर्ष

एक ऐसा मॉडल जिसे हम पूरे भारत में दोहराएंगे

ये है नेता भी रहे मौजूद

राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने किसानों से छत्तीसगढ़ की योजनाओं के बारे में चर्चा की।

आज राहुल की दो सभाएं

पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होगा वहां के लिए राहुल गांधी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज राजनांदगांव में सभा को संबोधित किया। इसके बाद दूसरी सभा कवर्धा में होगी। राजनांदगांव को पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह का निर्वाचन क्षेत्र होने के कारण हाई प्रोफाइल सीट माना जाता है।

यह भी पढ़ें : एमपी कांग्रेस ने उतारे 42 प्रतिशत ओबीसी उम्मीदवार