‘सोनिया गांधी’ के गार्ड ने मारा ‘मरकाम’ को धक्का तो चढ़ा सियासी पारा!, देखें VIDEO

राष्ट्रीय अधिवेशन (national convention) के दौरान सोनिया गांधी के गार्ड ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Mohan Markam) को धकिया दिया।

  • Written By:
  • Updated On - February 28, 2023 / 09:53 PM IST

छत्तीसगढ़। राष्ट्रीय अधिवेशन (national convention) के दौरान सोनिया गांधी के गार्ड ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Mohan Markam) को धक्का मार दिया। इसका विडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिर क्या था, बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस पर वार करना शुरू कर दिया। इसके जवाब में कांग्रेस ने भी बीजेपी से कहा, अमित शाह ने भी जेपी नड्डा को गंदे तरीके से हटाया था।

बहरहाल, इसे लेकर आज दिनभर दोनों पार्टियों के बीच सोशल मीडिया पर वार छिड़ा रहा। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने मोहन मरकाम को धक्का देने वाला वीडियो शेयर किया। इसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। अब तक इसे 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। मरकाम को यू सिक्योरिटी गार्ड द्वारा हटाए जाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।

केदार कश्यप बोले-मतलब निकलने के बाद कांग्रेस धकिया देती है

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने आ गया। प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने सवाल किया कि आदिवासी नेता मोहन मरकाम से सोनिया गांधी को कैसा खतरा था? प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आदिवासी कांग्रेस की सिर्फ जुबान पर है। दिल में नहीं। आदिवासी को वोट बैंक समझने वाली कांग्रेस मतलब निकल जाने के बाद पहचानती नहीं है, धकिया देती है।

कांग्रेस बाेली, अध्यक्ष का अपमान भाजपा की परंपरा

मोहन मरकाम के इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बयान जारी करते हुए कहा- अध्यक्षों का अपमान भाजपा की परंपरा रही है। जेपी नड्डा मंच पर मोदी के साथ चलने का प्रयास कर रहे थे तो अमित शाह ने उनको गंदे तरीके से हटाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। भाजपा के नेताओं को इसे देखना चाहिए, हद है राजनीति का पतन नरेंद्र मोदी के काल में भाजपा कर रही है।