नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर BJP में गुटबाजी का बवंडर, पढ़िए वाक्या

By : madhukar dubey, Last Updated : November 17, 2022 | 11:25 pm

भिलाई नगर निगम में योजना समिति में सदस्य बनाने के लिए बुलाई गई थी बैठक

छत्तीसगढ़। भिलाई बीजेपी में नगर निगम में योजना समिति के सदस्यों की नियुक्ति को लेकर कई दिग्गज बीजेपी के नेता भिड़ गए। उनके बीच एक-दूसरे की सलाह को काटते नजर आए। इनके बीच कहासुनी का माहौल गरमाने के चलते बैठक को बीच में रोकने की नौबत आ गई। इसके पीछे कारण है कि नगर निगम में दो भाजपा पार्षदों को नामित कर भेजना है। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष का भी मुद्दा था। लेकिन सलाह-मशविरा का दौर भटक गया और फिर इसके बाद कुछ ने कहा कि यहां तो बड़े नेता ही जो मन आए तय कर देते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसके लिए राज्य से पर्यवेक्षक भेजा जाए। वहीं जो तय करेंगे उसे ही मानेंगे।

जिसे लेकर जिले के चार बड़े नेता आपस में उलझ गए

जिसे लेकर जिले के चार बड़े नेता आपस में उलझ गए। चर्चा है कि नए जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जिले में क्या होगा यह तय करना उनका काम है। वह पार्टी नियम से बाहर कुछ भी नहीं होने देंगे। जानकारी के मुताबिक नगर पालिक निगम में योजना समिति के ८ सदस्यों के नाम तय किए जाने हैं। इसमें भाजपा अपने दो पार्षदों को सदस्य बनाकर भेजना चाहती है। इसका चुनाव दिसंबर में होना है। भाजपा से वो दो नाम कौन होंगे इस मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन प्रियदर्शिनी परिसर में भाजपा की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय और वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन और भिलाई निगम के सभी भाजपा पार्षद मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इनके बीच तर्क और कुतर्क का दौर चला

बैठक में जिस मुद्दे को लेकर उसमें कुछ देर तक तो चर्चा हुई फिर अचानक सांसद विजय बघेल ने भिलाई नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बनाने का मुद्दा उठा दिया। इस पर पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय और विधायक विद्यारतन भसीन एक दूसरे को जिम्मेदारी देने की बात कहते हुए बोले कि किसी एक को जिम्मेदारी दी जाए वो नेता प्रतिपक्ष का चुनाव कर देगा। जिस पर इनके बीच तर्क और कुतर्क का दौर चला।