अपनी ही पार्टी में ‘महिला नेत्रियों’ के अपमान पर क्यों चुप हैं प्रियंका गांधी-नितिन नबीन…VIDEO

कांग्रेस की नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर राधिका खेड़ा (Radhika Kheda) रायपुर कांग्रेस मुख्यालय में अपमान पर फूट-फूटकर रो रही हैं।

  • Written By:
  • Updated On - May 2, 2024 / 11:21 PM IST

  • -भाजपा प्रदेश प्रभारी ने उठाया सवाल
  • -महिला उत्पीड़न के मामले में क्यों मौन रहती है प्रियंका
  • -अपनी ही पार्टी के भीतर हो रहे महिलाओं उत्पीड़न पर प्रियंका का व्यवहार न्यायोचित नहीं

रायपुर। कांग्रेस की नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर राधिका खेड़ा (Radhika Kheda) रायपुर कांग्रेस मुख्यालय में अपमान पर फूट-फूटकर रो रही हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के महिला विरोधी चरित्र पर लोग सवाल उठा रहे हैं। लेकिन हमेशा की तरह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (National General Secretary Priyanka Gandhi) ने चुप्पी साध रखी है।

  • भूपेश के कुशासन के दौरान महिलाओं के साथ अत्याचार पर भी प्रियंका गांधी मौन रहीं थी। अब अपनी ही पार्टी में एक महिला के साथ बदसलूकी पर उनकी चुप्पी बता रही है कि महिलाओं का शोषण और अपमान कांग्रेस की परंपरा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नबीन जी ने सवाल करते हुए कहा की प्रियंका गांधी महिला उत्पीड़न के मामले में क्यों मौन रहती है , जब उनके पार्टी के भीतर में ही इस तरह की घटनायें लगातार बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें : राधिका खेड़ा पर ‘कांग्रेस’ में बखेड़ा! पवन खेड़ा ने PCC अध्यक्ष से मांगा जवाब