भूपेश के ‘गुलदस्ते’ पर BJP क्यों हुई ‘लाल’! लिखा…

By : hashtagu, Last Updated : August 25, 2023 | 3:29 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा निकट है। ऐसे में पार्टियां एक-दूसरे पर वार-पलटवार करने में लगी हुईं हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर पर प्रियंका गांधी से मुलाकात की फोटो पाेस्ट की है। अब BJP ने भूपेश और प्रियंका गांधी (Bhupesh and Priyanka Gandhi) वाड्रा के मुलाकात के बहाने तंज कसा है। लिखा, कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफ़ी का दंश आज पूरा छत्तीसगढ़ झेल रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारियों के आंदोलन का असर प्रदेश के मरीज़ों पर भी पड़ रहा है। भूपेश जी ऐसे विकट समय में नदारद हैं, प्रियंका गांधी जी को गुलदस्ते दे रहे हैं। अउ नई सहिबो बदल के रहिबो,जनता संग न्याय करे बर भाजपा आवत हे।

यह भी पढ़ें : ‘प्रियंका गांधी’ से मिले भूपेश! कई मुद्दों पर हुई चर्चा…