भूपेश को क्यों महाराष्ट्र चुनाव में कूदने पहले ईवीएम की बैटरी में नजर आया खोट

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस के पर्यवेक्षक की भूमिका में है। यह जिम्मेदारी संभालने के बाद बुधवार को उनका पहला

  • Written By:
  • Publish Date - October 16, 2024 / 06:46 PM IST

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महाराष्ट्र चुनाव(Maharashtra elections) में कांग्रेस के पर्यवेक्षक की भूमिका में है। यह जिम्मेदारी संभालने के बाद बुधवार को उनका पहला वार महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर करते हुए चुनाव को भी ईवीएम की बैटरी (EVM battery)को लेकर घेरा है। उन्होंने कहा महाराष्ट्र की जनता का अब वर्तमान सरकार से ऊब गई है। इसके उखाडऩे के लिए महाराष्ट्र की जनता तैयार बैठी है। भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है कि शिवाजी की मूर्ति तक गिर गई। इस दौरान उन्होंने ईवीएम की बैटरी को लेकर चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा।

साथ ही पूर्व सीएम ने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की जीत का दावा किया। बता दें कि विगत मंगलवार (15 अक्टूबर) को चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित की थी। 288 सीटों वाले महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा।

नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि महाराष्ट्र जनता इस सरकार से ऊब चुकी है। राज्य में बिना कमीशन दिए कोई काम नहीं होता है। वहीं क्राइम का बोलबाला है। यहां बीच सड़क पर नेता को मार दिया जाता है।