आखिर क्यों मिले CM विष्णुदेव सॉय से कांग्रेस नेता ‘नंदकुमार सॉय’! इसके सियासी मायने

एक वक्त वह भी था, जब आदिवासी नेता नंदकुमार सॉय को कांग्रेस में जाने से रोकने के लिए विष्णुदेव साय (Vishnudev sai) मनाने उनके घर गए थे।

  • Written By:
  • Updated On - December 11, 2023 / 03:33 PM IST

रायपुर। एक वक्त वह भी था, जब आदिवासी नेता नंदकुमार सॉय (Tribal leader Nandkumar Soy) को कांग्रेस में जाने से रोकने के लिए विष्णुदेव साय (Vishnudev sai) मनाने उनके घर गए थे। मीडिया में खबरें प्रसारित हुईं थी कि नंदकुमार साय ने उनसे बातचीत तो दूर मिले तक नहीं थे।  लेकिन आज समय बदला और बीजेपी ने आदिवासी नेता विष्णुदेव सॉय को मुख्यमंत्री बनाकर ऐतिहासिक फैसला लिया। ऐसे में एक बार फिर चर्चा है की कांग्रेस में गए आदिवासी नेता नंदकुमार सॉय फिर घर वापसी हो सकती है। क्योंकि चुनाव से पूर्व नंदकुमार सॉय कांग्रेस में गए थे। उस वक्त भी सभी वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने कहा था, किसी कारण से वे नाराज है, फिर बीजेपी में आए जाएंगे। बहरहाल, नंदकुमार सॉय को विधानसभा चुनाव में टिकट तक नहीं मिला। माना जा रहा है कि विष्णुदेव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की वजह से वे बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं।

ये दीगर बात है कि पूर्व सांसद नंदकुमार कुमार साय देर रात मनोनीत सीएम विष्णुदेव साय को बधाई देने पहुना पहुंचे। जहां लंबे इंतजार के बाद कुछ सेकेंड के लिए नंदकुमार साय, विष्णु देव से मिल पाए और गुलदस्ता देकर तुरंत निकल गए। नंदकुमार मीडिया से बचकर निकले। किसी भी प्रश्न का कोई जवाब नहीं दिया।

बता दें कि पूर्व सीएम बघेल के आफर पर चुनाव से पहले नंदकुमार साय ने बीते 1 मई को भाजपा छोड़ कांग्रेस प्रवेश में किया था। उस दिन नंदकुमार को मनाने विष्णु देव उनके बंगले गए थे और नंदकुमार नहीं मिले। बाद में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। कांग्रेस में उन्हें राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष बनाया था।

यह भी पढ़ें : 370 धारा निरस्त होने पर ‘CM विष्णुदेव साय’ ने बताया ऐतिहासिक