रमन ने क्यों बताए कांग्रेस में विभाजन में संकेत, TS पर खोले राज!

By : madhukar dubey, Last Updated : December 21, 2022 | 9:48 pm

छत्तीसगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह (Raman Singh)  बिलासपुर 8 विधानसभा के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस के अंदर विभाजन की रेखा स्पष्ट दिखने लगी है। (TS Singhdev) टीएस सिंहदेव जैसे बहुत सारे नेता कांग्रेस में असंतुष्ट हैं। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस में बहुत सारे नेता असंतुष्ट चल रहे हैं। टीएस सिंहदेव खुद बताने लगे हैं कि आने वाले समय में उनकी भूमिका क्या होगा। उनके भाजपा में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल वे कांग्रेस के सदस्य हैं। कांग्रेस से हटते हैं तो आगे बातचीत की जा सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कांग्रेस को याद नहीं है, जब मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बना, तब हमने आरक्षण को लेकर सबसे बड़ा काम किया। भाजपा ने नया आरक्षण नियम बनाया और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर ३२ प्रतिशत किया। २०१२ से कानून बनाकर विधेयक बनाकर लागू किया। इसके साथ ही जिला स्तर पर कॉडर बनाया गया।

हजारों नवयुवकों की भर्ती की। लेकिन, कांग्रेस सरकार क्या कर रही वह दिख रहा है। कहा कि भाजपा कहीं भी कमजोर नहीं है। मजबूत स्थिति में है। आठ साल में केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां और पिछले चार में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में जिस तरह से लूट-खसोट चल रहा है। उसके बारे में जनता को बताएंगे, जो हालत बिलासपुर संभाग के साथ ही छत्तीसगढ़ में है और माफिया राज हावी है। जुआ-सट्‌टा अपराध बढ़ा हुआ है। इससे लोग त्रस्त है।

रमन सिंह बोले- राजभवन को राजनीति से कोई लेनादेना नहीं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजभवन को राजनीति का अड्‌डा बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजभवन को राजनीति से कोई लेनादेना नहीं है। राजभवन तकनीकी दृष्टि से सभी तथ्यों का अध्ययन कर विशेषज्ञों से राय ले रही है। उनका इतना ही दायित्व है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह याद नहीं है कि भाजपा ने आरक्षण पर क्या काम किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बना तब हमने अनुसूचित जनजाति का आरक्षण बढ़ाया और हजारों युवाओं की भर्ती की। लेकिन, कांग्रेस सरकार क्या कर रही है वह दिख रहा है।

विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बहुमत से बनेगी सरकार

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि २०२३ विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की असफलता भाजपा की ताकत है। इस सरकार ने विकास को रोक दिया है। हर तरफ केवल भ्रष्टाचार नजर आ रहा है।

कहा कि यही भ्रष्टाचार इस सरकार को ले डूबेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में रेत माफिया, शराब माफिया, कोल माफिया और लैंड माफिया लूट का बाजार चला रहे हैं। हर तरफ वसूली का खेल जारी है। कलेक्टर और एसपी के पद आईपीएल की तरह नीलाम हो रहे हैं। ईडी की कार्यवाही ने पूरे देश में छत्तीसगढ़ को शर्मिंदा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आईएएस अधिकारियों से ईडी ने १५० करोड़ रुपए जप्त किए हैं, जो प्रदेश सरकार की कार्यशैली को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।