X-CG-Story : आखिर क्यों BJP ने राहुल की ‘डोजो यात्रा’ पर छेड़ा वार! समझिए सियासी मायने
By : hashtagu, Last Updated : August 31, 2024 | 6:52 pm
छत्तीसगढ़। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Leader of Opposition Rahul Gandhi) भारत डोजो यात्रा की तैयारी में है। जिसे लेकर भाजपा (Chhattisgarh BJP) राहुल गांधी पर लगातार सियासी वार करती दिख रही है। राहुल के इस अभियान पर भाजपा ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर वार छेड़ रखा है। और अपने पोस्टर वार के जरिए कांग्रेस और राहुल गांधी की डोजो यात्रा पर सवाल उठा रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर पोस्ट करते हुए लिखा, भारत जोड़ो की अपार असफलता के बाद राहुल गांधी अब डोजो यात्रा निकलेंगे, बालक बुद्धि को जनता देगी अब डबल डोज।
- बहरहाल, कांग्रेस की तैयारी है कि राहुल गांधी की डोजो यात्रा को सफल बनने की है। कांग्रेस इसके माध्यम से देशभर के युवाओं को अपने साथ जोड़ेगी। साथ ही कांग्रेस इस दौरान कई मुद्दों को लेकर एनडीए सरकार पर सियासी हमला बोलेगी। लेकिन इसके पूर्व ही भाजपा राहुल गांधी को भारत डोजो यात्रा पर घेर रही है। बहरहाल, ये देखने वाली बात होगी कि जब राहुल गांधी की यह यात्रा शुरू होती है तो दोनों ओर से सियासी वार-पलटवार होंगे। फिलहाल भाजपा राहुल गांधी की इस यात्रा को अभी से घेरना शुरू कर दिया है। ऐसे में जाहिर है कि रोचक बयान सामने आएंगे।
भारत जोड़ो की अपार असफलता के बाद राहुल गांधी अब डोजो यात्रा निकलेंगे, बालक बुद्धि को जनता देगी अब डबल डोज pic.twitter.com/09E0Np18Sm
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) August 31, 2024
यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर युवक ने की हमले की कोशिश, लगाए मुर्दाबाद के नारे
यह भी पढ़ें :गरीबों के हक की ‘लड़ाई’ MLA पुरंदर मिश्रा ने जीती जंग : मजदूरों को मिला नया ठिकाना ! जानिए क्या थीं दुश्वारियां




