X Story : BJP का कांग्रेस पर ‘कार्टून’ वार! लिखा, लखमा को ‘बलि’ का बकरा बना दिया
By : hashtagu, Last Updated : April 1, 2024 | 3:07 pm

रायपुर। लोकसभा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में BJP का कांग्रेस पर लगातार सियासी वार जारी है। आज बीजेपी ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा “कांग्रेस ने लखमा को बलि का बकरा बना दिया”। जिस पर बीजेपी का आरोप है कि कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) को जबरदस्ती लोकसभा का चुनाव लड़ाया जा रहा है। इस बात को खुद कवासी लखमा कह चुके हैं। इससे समझा जा सकता है कि कवासी लखमा को पता है कि वे बुरी तरह चुनाव हारने जा रहे हैं।
- इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है कि जब कवासी लखमा भूपेश सरकार में मंत्री थे, उन्होंने सिर्फ जनता के पैसे को लूटने का काम किया। शराब घोटाले में कवासी लखमा भी आरोपी हैंं। पर कांग्रेस में जितने भी प्रत्याशी लोकसभा चुनाव में खड़े हैं, सभी चुनाव लड़ने के डर रहे थे। लेकिन उन्हें जबरदस्ती टिकट दिया गया है। भाजपा का दावा है कि इस बार कांग्रेस का छत्तीसगढ़ से लोकसभा चुनाव में सफाया हाे जाएगा। भाजपा 11 की 11 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।
कांग्रेस ने लखमा को बलि का बकरा बना दिया! pic.twitter.com/SWUc9HkhWK
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) April 1, 2024
यह भी पढ़ें :Viral Video : लखमा का लड़ाकू ‘मुर्गा’ बोला ‘कू कड़ कूं’!
यह भी पढ़ें :ऑनलाइन ऑर्डर किया गया केक खाने से लड़की की मौत के बाद ज़ोमैटो ने रेस्तरां को हटाया, मालिक पर प्रतिबंध लगाया