‘गोडसे’ के मुद्दे पर आप भी कूदी! प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने दागे सवाल

By : madhukar dubey, Last Updated : June 10, 2023 | 2:33 pm

रायपुर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में बयानबाजियों का दौर चल पड़ा है। वैसे भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने बयान के लिए जाने भी जाते हैं। कांग्रेस के बाद अब आप भी उनके गोंडसे (Gondse) के बयान के मुद्दे पर कूद गई है।

आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी (AAP State president Komal Hupendi) ने कहा, बीजेपी वाले गोंडसे को मानने वाले हैं। यह महात्मा गांधी के हत्यारे को खोजने वाले लोग हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे का महिमामंडन करने वाली बीजेपी है। उन्होंने कहा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान किया है। उनके इस बयान पर पीएम मोदी और बीजेपी को जवाब देना चाहिए।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ‘गोंडसे’ बयान पर कांग्रेस-BJP में जुबानी जंग!