CG PSC परिणाम को लेकर आप का प्रदर्शन

By : madhukar dubey, Last Updated : May 22, 2023 | 3:40 pm

रायपुर। CG PSC चयन परिणाम (Cg psc selection result) को लेकर आप ने प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। आप कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेड़ी (Komal Hupedi) के नेतृत्व में रैली के रूप में पुराने स्मार्ट सिटी ऑफिस पहुंचे, जहां उन्हें बैरेकेटिंग लगाकर रोक दिया गया। जहां कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस अौर कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चयन प्रक्रिया में पक्षपात किया गया है। इसमें अधिकारी और नेताओं के सगे संबंधियों को परीक्षा परिणाम में सफल घोषित किया गया है। कहा, अगर पीएससी परिणाम को रद्द नहीं किया गया था तो आने वाले दिनों में आप बड़ा आंदोलन करेगी।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : राहुल के सुर में ‘भूपेश’ ने मिलाए सुर! कहा- BJP आदिवासियों का अपमान करती है