अमिताभ बच्चन ने इस रविवार ‘जालसा’ के बाहर नहीं किया फैन दर्शन, ब्लॉग में बताई वजह

By : hashtagu, Last Updated : February 22, 2026 | 8:11 pm

मुंबई (महाराष्ट्र)। बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan ने इस रविवार अपने घर ‘जलसा’ के बाहर होने वाला पारंपरिक संडे फैन दर्शन नहीं किया। हर हफ्ते बड़ी संख्या में प्रशंसक उनके घर के बाहर इकट्ठा होते हैं, जहां बिग बी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते हैं। लेकिन इस बार वे बाहर नहीं आए, जिससे फैंस में उत्सुकता बढ़ गई।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि इन दिनों कामकाज की व्यस्तता और ऊर्जा की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने इस रविवार विश्राम करने का फैसला किया। उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार जताते हुए कहा कि वे जल्द ही फिर से मुलाकात करेंगे।

संडे फैन दर्शन पिछले कई वर्षों से उनकी परंपरा का हिस्सा रहा है और यह उनके और फैंस के बीच खास जुड़ाव का प्रतीक माना जाता है। इस परंपरा के तहत हर रविवार सैकड़ों लोग ‘जलसा’ के बाहर पहुंचते हैं।

इस बार उनकी अनुपस्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं भी हुईं, लेकिन अधिकांश प्रशंसकों ने उनके आराम करने के फैसले का समर्थन किया। फैंस अब उनके अगले रविवार दर्शन का इंतजार कर रहे हैं।