करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते वक्त गिर पड़े मैदान पर

संजय कपूर को पोलो का बेहद शौक था और वे कई इंटरनेशनल पोलो इवेंट्स में हिस्सा लेते रहे हैं। उनका इस तरह अचानक दुनिया से चले जाना उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के लिए बड़ा सदमा है।

  • Written By:
  • Publish Date - June 13, 2025 / 12:05 AM IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma kapoor) के पूर्व पति और जाने-माने उद्योगपति संजय कपूर (Sunjay Kapur) का निधन हो गया है। यह दुखद घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में घटी, जहां वे पोलो मैच खेल रहे थे। खेल के दौरान वे अचानक मैदान पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

खेल और लगन से जुड़ी थी उनकी जिंदगी

संजय कपूर को पोलो का बेहद शौक था और वे कई इंटरनेशनल पोलो इवेंट्स में हिस्सा लेते रहे हैं। उनका इस तरह अचानक दुनिया से चले जाना उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के लिए बड़ा सदमा है।

करिश्मा कपूर के साथ रिश्ते की पृष्ठभूमि

संजय कपूर, बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। दोनों की शादी 2003 में हुई थी और इस रिश्ते से उन्हें दो बच्चे हैं – बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया और 2014 में करिश्मा ने तलाक की अर्जी दी।
दोनों का तलाक 2016 में हुआ, जिसमें करिश्मा ने संजय पर मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। यह विवाद मीडिया की सुर्खियों में लंबे समय तक रहा था।

संजय कपूर का निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि उन तमाम लोगों के लिए बड़ा नुकसान है, जो उन्हें एक सफल उद्योगपति और स्पोर्ट्स लवर के रूप में जानते थे।