रश्मिका मंदाना ने सगाई की अंगूठी दिखाई, विजय देवरकोंडा से सगाई की पुष्टि

वीडियो सामने आते ही फैंस ने इसे सगाई की पुष्टि मान लिया। एक यूजर ने लिखा, "ये वीडियो अंगूठी दिखाने के लिए डाला गया है, गाने के लिए नहीं।" एक अन्य ने कहा, "आखिरकार उन्होंने कंफर्म कर ही दिया।"

  • Written By:
  • Publish Date - October 11, 2025 / 01:30 PM IST

हैदराबाद: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और अभिनेता विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरों पर अब लगभग मुहर लग गई है। रश्मिका ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पालतू कुत्ते ऑरा के साथ नजर आ रही हैं और उनकी सगाई की अंगूठी साफ़ दिखाई दे रही है। इस वीडियो के बाद फैंस ने माना कि रश्मिका ने आखिरकार सगाई की पुष्टि कर दी है।

वीडियो में रश्मिका जमीन पर बैठकर अपने डॉग ऑरा के साथ खेलती हैं। इस दौरान वह अपने फोन की ओर इशारा करती हैं और अंगूठी उनके हाथ में साफ नजर आती है। पृष्ठभूमि में उनकी फिल्म ‘थम्मा’ का गाना ‘रहें ना रहें हम’ बज रहा है। वीडियो शेयर करते हुए रश्मिका ने लिखा कि यह गाना उन्हें शूटिंग के दौरान सबसे पहले सुनने को मिला था और उन्हें आज भी यह बेहद पसंद है। उन्होंने ऑरा के साथ अपने खास जुड़ाव का भी ज़िक्र किया।

वीडियो सामने आते ही फैंस ने इसे सगाई की पुष्टि मान लिया। एक यूजर ने लिखा, “ये वीडियो अंगूठी दिखाने के लिए डाला गया है, गाने के लिए नहीं।” एक अन्य ने कहा, “आखिरकार उन्होंने कंफर्म कर ही दिया।”

कुछ दिन पहले विजय देवरकोंडा भी अपनी सगाई की अंगूठी पहने नजर आए थे जब वे परिवार के साथ पुट्टपर्थी स्थित श्री सत्य साईं बाबा के समाधि स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान विजय के पीआर टीम ने वीडियो शेयर किया था जिसमें उनकी अंगूठी दिखाई दी।

पिछले सप्ताह विजय की टीम ने पुष्टि की थी कि रश्मिका और विजय ने एक निजी समारोह में हैदराबाद में सगाई की है। दोनों फरवरी 2026 में शादी करने जा रहे हैं।

रश्मिका और विजय की जोड़ी पहली बार 2018 की हिट फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और 2019 की ‘डियर कॉमरेड’ में नजर आई थी। तभी से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा रही है। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की एक जैसी लोकेशन वाली तस्वीरों ने फैंस को कई बार हिंट दिया।

हाल ही में दोनों न्यूयॉर्क में भारत डे परेड में भी साथ नजर आए थे।

रश्मिका की आगामी फिल्में:
रश्मिका हाल ही में फिल्म ‘कुबेरा’ में नजर आई थीं जिसमें धनुष और नागार्जुन भी थे। वह जल्द ही आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल के साथ हॉरर कॉमेडी ‘थम्मा’ में दिखेंगी जो दिवाली 2025 में रिलीज होगी। इसके अलावा वह कृति सेनन और शाहिद कपूर के साथ ‘कॉकटेल 2’ और राहुल रविंद्रन की ‘द गर्लफ्रेंड’ में भी नजर आएंगी।

विजय देवरकोंडा की फिल्में:
विजय आखिरी बार फिल्म ‘किंगडम’ में नजर आए थे जिसमें सत्या देव और भाग्यश्री बोर्से भी थे। इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानूरी ने किया था और यह सितारा एंटरटेनमेंट्स व फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले बनी थी।