Cold Water Drinking Tips: हमारे देश में बहुत से लोग मोटापे की समस्या (obesity problem)से परेशान हैं। कुछ लोग मोटापा कम करने के लिए कई तरह के उपाय भी कर रहे हैं। अगर आप भी मोटापा कम करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, गर्मी के दिनों में हम सभी डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी पीते हैं। अक्सर लोग गर्मी के दिनों में ठंडा पानी(cold water) पीते हैं। ठंडे पानी को लेकर हमारे समाज में एक आम धारणा है कि इससे हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाएगा।
बता दें कि वास्तविकता इसके विपरीत है। जब आप ठंडा पानी पीते हैं, तो शरीर को उस पानी को अपने सामान्य तापमान तक गर्म करने के लिए थोड़ी अतिरिक्त ऊर्जा (कैलोरी) खर्च करनी पड़ती है। यह प्रक्रिया वास्तव में आपके मेटाबॉलिज्म को थोड़ा तेज कर देती है।
‘द जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म’ में 2003 में प्रकाशित हुई एक स्टडी (अध्ययन) के अनुसार, 500 मिली ठंडा पानी पीने से मेटाबॉलिक रेट 30% तक बढ़ सकता है, जो एक घंटे से अधिक समय तक रहता है। यह छोटा-सा प्रभाव नियमित रूप से दोहराने पर कैलोरी बर्न को बढ़ाता है, जो वजन नियंत्रित करने में आपकी मदद कर सकता है।
जब आप ठंडा पानी पीते हैं, तो यह शरीर के आंतरिक तापमान को थोड़ा कम कर देता है। शरीर इसे सामान्य तापमान (लगभग 37°C) पर लाने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा खर्च करता है। इस प्रक्रिया को थर्मोजेनेसिस कहते हैं, जिसमें शरीर गर्मी पैदा करने के लिए कैलोरी बर्न करता है।
ठंडा पानी पीना वजन घटाने का एक सरल और प्रभावी तरीका हो सकता है। ठंडा पानी मेटाबॉलिक रेट बढ़ाता है, जिससे शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है। भोजन से पहले एक गिलास ठंडा पानी पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप कम खाते हैं। पानी शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालता है, जो पाचन को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है।
सुबह 1-2 गिलास ठंडा पानी पिएं। आप चाहें तो इसमें नींबू भी निचोड़ सकते हैं, ये पेय किडनी से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मदद करते हैं। खाने से 20-30 मिनट पहले 500 मिली ठंडा पानी पिएं, ताकि भूख नियंत्रित हो। छोटे-छोटे घूंटों में 2.5-3 लीटर पानी पिएं।
यह भी पढ़ें : बोरे बासी के कार्यक्रम में भी भ्रष्टाचार कर कांग्रेस ने अक्षम्य अपराध किया: टंकराम वर्मा