आज शाम जलाएं यम का दीपक, जानें शुभ मुहूर्त और कर्ज मुक्ति के उपाय

By : dineshakula, Last Updated : October 19, 2025 | 11:37 am

नई दिल्ली – धनतेरस के बाद आज पंचपर्व का दूसरा दिन नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi) या रूप चौदस पूरे देश में मनाई जा रही है। इसे आमतौर पर छोटी दिवाली भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 कन्याओं को मुक्त कराया था।

इस दिन यमराज की पूजा और दीपदान का विशेष महत्व है। ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय टलता है और आयु में वृद्धि होती है।

यम दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त:
19 अक्टूबर 2025 को शाम 05:50 बजे से 07:02 बजे तक
मुख्य द्वार के बाईं ओर, अनाज की ढेरी पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक का मुख दक्षिण दिशा की ओर रखें क्योंकि यह यम की दिशा मानी जाती है। इसके बाद जल और पुष्प अर्पित कर लंबी उम्र की कामना करें।

रूप चौदस पर अभ्यंग स्नान का शुभ समय:
20 अक्टूबर की सुबह 05:13 बजे से 06:25 बजे तक
इस समय उबटन और तेल से स्नान करने से शरीर और मन दोनों शुद्ध होते हैं। स्नान के बाद तुलसी चौरे और मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाएं।

कर्ज से मुक्ति के लिए उपाय:
रात को हनुमान जी के सामने शुद्ध सरसों के तेल का दीपक जलाएं और
“ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हूँ फट” मंत्र का जाप करें।
श्रद्धा और एकाग्रता से यह उपाय करने से आर्थिक तनाव और कर्ज से राहत मिल सकती है।

आध्यात्मिक महत्व:
दीपदान केवल परंपरा नहीं, बल्कि अज्ञान, डर और नकारात्मकता को दूर कर जीवन में प्रकाश, संतुलन और ऊर्जा लाने का प्रतीक है। यह दिन आत्मिक रूप से अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।