गर्मी में फ्रिज नहीं, मटके का पानी है असली राहत: जानिए इसके जबरदस्त फायदे

मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है और इसमें मिट्टी के गुण भी शामिल हो जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं।

  • Written By:
  • Publish Date - March 29, 2026 / 12:19 PM IST

नई दिल्ली: गर्मी (summer), लू (heatwave) और उमस (humidity) के इस मौसम में ठंडे पानी (cold water) की जरूरत हर किसी को महसूस होती है, लेकिन एक्सपर्ट्स (experts) के मुताबिक फ्रिज (fridge) का पानी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में मिट्टी (clay) के मटके (earthen pot) का पानी शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद और सुरक्षित माना गया है।

मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है और इसमें मिट्टी के गुण भी शामिल हो जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार इसे अमृत के समान माना जाता है। आधुनिक डॉक्टर भी मानते हैं कि यह पानी गले से लेकर पाचन तंत्र तक के लिए फायदेमंद होता है।

मटके के पानी की खास बात यह है कि इसमें मिट्टी की हल्की खुशबू होती है, जो स्वाद को बेहतर बनाती है। साथ ही मिट्टी पानी की अशुद्धियों को सोख लेती है, जिससे यह और भी शुद्ध हो जाता है। यह शरीर में जमा विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

इसके विपरीत फ्रिज का ठंडा पानी कई बार गले में खराश, पाचन समस्या और त्वचा से जुड़ी दिक्कतें बढ़ा सकता है। वहीं मटके का पानी शरीर के तापमान को संतुलित रखता है और लू से बचाने में मदद करता है।

आयुष मंत्रालय भी सुबह गुनगुना पानी पीने की सलाह देता है और इसे मिट्टी या तांबे के बर्तन में रखने को बेहतर मानता है। इससे पाचन तंत्र सक्रिय रहता है और शरीर से हानिकारक तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं।

मटके के पानी में मिनरल्स की मात्रा बेहतर रहती है और इसके क्षारीय गुण शरीर के पीएच लेवल को संतुलित करते हैं। इससे पाचन सुधरता है, इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर तरोताजा बना रहता है। गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए यह सबसे सस्ता, प्राकृतिक और प्रभावी तरीका माना जाता है।