हैदराबाद (तेलंगाना)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) ने अपने सार्वजनिक जीवन के 20 वर्ष पूरे होने पर भावुक संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि जेडपीटीसी (ZPTC) सदस्य के रूप में शुरू हुआ उनका राजनीतिक सफर आज मुख्यमंत्री पद तक पहुंचा है और वह आगे भी तेलंगाना के पुनर्निर्माण (Reconstruction) के लिए एक मजदूर की तरह पूरी निष्ठा से काम करते रहेंगे।
रेवंत रेड्डी ने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में कहा कि दो दशक का उनका सार्वजनिक जीवन एक अविस्मरणीय और मधुर स्मृति है। उन्होंने कहा कि मिडजिल में एक स्थानीय जनप्रतिनिधि के रूप में शुरू हुई उनकी यात्रा आज लोगों के बीच ‘रेवंत अन्ना’ के रूप में पहचान तक पहुंची है। उन्होंने इस सफर का श्रेय जनता, कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों को दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी वह तेलंगाना के विकास, सुशासन और जनसेवा के लिए पूरी ईमानदारी से काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होने के बावजूद वह खुद को राज्य के पुनर्निर्माण में जुटा एक साधारण कार्यकर्ता और मजदूर मानते हैं।
अपने राजनीतिक जीवन के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रेवंत रेड्डी ने महबूबनगर जिले के मिडजिल में एक आभार सभा का आयोजन भी किया। यह वही क्षेत्र है जहां से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों, पार्टी नेताओं और स्थानीय लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
లక్షల అక్షరాలతో రాసినా…
కోట్ల పదాలను కూర్చి చెప్పినా…
తరగని మధుర జ్ఞాపకం…
ఈ రెండు దశాబ్దాల ప్రజా జీవితం.నాడు మిడ్జిల్ లో రేవంత్ రెడ్డిగా మొదలై…
నేడు మీ అందరి గుండెల్లో “రేవంతన్న”గా నిలిచే వరకు సాగిన ఈ అద్భుత ప్రయాణం నా జీవితంలో ప్రత్యేక అధ్యాయం.ఈ 20 ఏళ్లలో ప్రతి… pic.twitter.com/cVyPl4rvJp
— Revanth Reddy (@revanth_anumula) July 4, 2026