सावन का दूसरा सोमवार 21 जुलाई को, शिवभक्तों के लिए खास दिन

By : hashtagu, Last Updated : July 21, 2025 | 9:47 am

Shravan Somwar: हिंदू पंचांग में सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना गया है। यह महीना आते ही भक्ति का वातावरण गहराने लगता है।

सावन के हर सोमवार को भक्त व्रत रखते हैं और विशेष पूजा करते हैं। इसे सावन सोमवार व्रत कहा जाता है।

साल 2025 में दूसरा सावन सोमवार 21 जुलाई को पड़ रहा है। एकादशी तिथि की शुरुआत 20 जुलाई को दोपहर 12:12 बजे होगी और यह 21 जुलाई की सुबह 9:38 बजे तक चलेगी।

इस पावन दिन पर शिवलिंग पर जल अर्पण किया जाता है। साथ ही, मंत्रों का जाप और उपवास के ज़रिए महादेव से कृपा मांगी जाती है।

मान्यता है कि सावन में सोमवार का व्रत करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। दांपत्य जीवन में सुख-शांति आती है और पुराने पाप भी नष्ट होते हैं।

कुछ श्रद्धालु इस दिन से सोलह सोमवार व्रत की शुरुआत भी करते हैं, जिसमें लगातार 16 सोमवार तक व्रत रखा जाता है।

हर सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यह महीना साधना, संयम और शिव भक्ति का प्रतीक माना जाता है।