कांग्रेस का BJP पर ‘सियासी’ थप्पड़!, देखें VIDEO
By : madhukar dubey, Last Updated : January 22, 2023 | 9:41 pm
मध्यप्रदेश। (Madhya Pradesh) एक सैन्य अधिकारी की पत्नी से बीजेपी नेता द्वारा थप्पड़ मारने की बात सामने आई है। इसका विडियो मध्यप्रदेश कांग्रेस (Congress) ने अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसे लेकर अब सियासी बवाल मचना तय है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह की चर्चा भी हो रही है।
जारी विडियो में एक महिला जिसका नाम ख्याति चौहान है, वह बता रही है कि मेरे घर के सामने एक कार खड़ी थी। जिस पर बीजेपी के नेता राम मूर्ति मिश्रा ने उसे थप्पड़ मार दिया। जैसा, कांग्रेस के ट्विटर पर उपलब्ध हैं। बहरहाल, अभी इस विडियो की पुष्टि भाजपा की ओर से नहीं किया गया है। सैन्य अधिकारी की पत्नी को सुनिये। बीजेपी नेता राममूर्ति मिश्रा ने सैन्य अधिकारी की पत्नी से मारपीट की, मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर का है। शिवराज जी,vक्या नारियों पर इस तरह वार करोगे। बीजेपी से बेटी बचाओ”
सैन्य अधिकारी की पत्नी को सुनिये,
— बीजेपी नेता राममूर्ति मिश्रा ने सैन्य अधिकारी की पत्नी से मारपीट की, मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर का है।शिवराज जी,
क्या नारियों पर इस तरह वार करोगे ❓“बीजेपी से बेटी बचाओ” pic.twitter.com/viyKgfrdGl
— MP Congress (@INCMP) January 22, 2023




