मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: लाडली बहनों को 1500 रुपये, सरकारी भवनों में सोलर प्लांट
By : hashtagu, Last Updated : November 10, 2025 | 4:24 pm
MP Cabinet: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। प्रमुख फैसलों में शामिल हैं:
लाडली बहना योजना में वृद्धि
-
मासिक आर्थिक सहायता राशि 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये की गई।
-
योजना मार्च 2023 में 1000 रुपये मासिक सहायता राशि के साथ शुरू हुई थी।
-
सितंबर 2023 से राशि 1250 रुपये थी, अब नवंबर 2025 से 1500 रुपये दी जाएगी।
-
इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में अतिरिक्त 1,793.75 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी।
-
कुल संभावित व्यय: 20,450.99 करोड़ रुपये।
आचार्य शंकर संग्रहालय और ओंकारेश्वर परियोजना
-
अद्वैत लोक संग्रहालय के निर्माण के लिए पुनरीक्षित लागत 2424.369 करोड़ रुपये मंजूर।
-
ओंकारेश्वर एकात्म धाम परियोजना के कार्यों के लिए सूचकांक में छूट।
-
निर्माण कार्य एमपीटीसी द्वारा किए जाएंगे।
सरकारी भवनों में सोलर रूफटॉप संयंत्र
-
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सभी शासकीय भवनों पर रेस्को पद्धति से सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।
-
शासकीय विभागों को इन परियोजनाओं में कोई निवेश नहीं करना होगा; केवल ऊर्जा उपयोग के लिए प्रति यूनिट भुगतान करना होगा।
-
25 साल की अवधि तक संयंत्र का रख-रखाव RESCO इकाई द्वारा किया जाएगा।
-
अब जिलेवार अलग-अलग निविदा के बजाय एक ही निविदा संचालित होगी।
-
कुल योजना क्षमता:
-
भोपाल: 15,695 kW (211 साइट्स)
-
ग्वालियर: 5,267 kW (97 साइट्स)
-
इंदौर: 3,128 kW (106 साइट्स)
-
जabalpur: 1,432 kW (49 साइट्स)
-
अन्य जिलों में भी कुल लगभग 10,000 kW की क्षमता के सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाए जाएंगे।
-




