रीवा में थाना प्रभारी को उप निरीक्षक ने गोली मारी, हालत गंभीर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना में गुरुवार दोपहर थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को चैंबर में घुसकर उपनिरीक्षक बीआर सिंह ने गोली मार दी।

  • Written By:
  • Publish Date - July 27, 2023 / 10:08 PM IST

रीवा, 27 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले  (Rewa District) में एक उपनिरीक्षक ने थाना प्रभारी को चैंबर में घुसकर गोली मार दी। थाना प्रभारी की हालत गंभीर है और उपचार जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना में गुरुवार दोपहर थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को चैंबर में घुसकर उपनिरीक्षक बीआर सिंह ने गोली मार दी। यह गोली उनके कंधे में लगी है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। उपनिरीक्षक ने थाना प्रभारी को गोली क्यों मारी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

गंभीर रूप से घायल हितेंद्र नाथ शर्मा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के लिए भोपाल तथा जबलपुर से चिकित्सकों को बुलाया गया है। फिलहाल, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना प्रभारी पर गोली चलाने वाला उपनिरीक्षक लाइन हाजिर है। उसने गोली चलाने के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया था, जिसे बाद में पुलिस ने बाहर निकाला। आरोपी पुलिस हिरासत में है।