अनुष्का शर्मा संग विराट कोहली ने किया महाकालेश्वर का दर्शन, मांगीं मन्नतें

क्रिकेट की दुनिया के बेताज बादशाह विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के संग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

  • Written By:
  • Updated On - March 4, 2023 / 12:38 PM IST

क्रिकेट की दुनिया के बेताज बादशाह विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के संग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इनके दर्शन-पूजन करने की तस्वीरें और विडियो जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। उनके उज्जैन आने की पूर्व में कोई सूचना नहीं थी। लिहाज, जो लोग उस वक्त मंदिर परिसर में उन्होंने इन दोनों के जोड़ी की फोटो और विडियो बना लिए। जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की श्रद्धा-भक्ति दिखी रही है।

वे मौजूद शिवभक्ताें के साथ मंदिर के गर्भगृह में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। अपनी मन्नतों को पूरा होने के लिए मंदिर के पुजारी से बात भी की। इसके साथ ही उन्होंने महाकालेश्वर की महिमा को जाना। उन्होंने महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना की। महाकालेश्वर की अद्भूत भभूत को भी शिरोर्धाय किया। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने टीम इंडिया के जीत के साथ अपने जीवन में मंगल की कामना भी की।

भारत बनाम आस्ट्रेलिया टेस्ट मैच खेलने इंदौर गए थे

विराट कोहली तीसरे टेस्ट मैव आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए इंदौर आए थे। तीन दिन चले इस टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने कैरियर और टीम इंडिया की जीत के लिए विराट कोहली महाकालेश्वर धाम पहुंच गए। उस दौरान अनुष्का शर्मा गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुईं थीं। विराट कोहली भारतीय पंरपरा के रंग में कुर्ता पहने हुए थे। बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी जहां भी जाती है। वहां वे धार्मिक स्थानों पर जाना नहीं भूलते। बीते माह में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उत्तराखंड और वृंदावन मंदिर में भी दर्शन-पूजन करने गए थे।