”मूछों पर ताव, बाज़ुओं में दम”, भारत जोड़ो यात्रा में जब शामिल हुए बॉक्सर विजेंदर

By : hashtagu, Last Updated : November 25, 2022 | 10:31 pm

मध्यप्रदेश:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इन दिनों मध्यप्रदेश में है. वहीं, यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कई सेलिब्रिटी शामिल हो चुके हैं. इस यात्रा में शुक्रवार को इंटरनेशनल बॉक्सर ओलंपिक विजेता विजेंदर सिंह भी शामिल हुए. विजेंदर सिंह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में साथ चलते नजर आए. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “मूछों पर ताव, बाज़ुओं में दम, फौलादी इरादे, जोशीले कदम!”

 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को मध्यप्रदेश के बोरगांव से शुरू हुई. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 78वें दिन पहली बार राहुल गांधी को बहन प्रियंका गांधी का साथ मिला. प्रियंका के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटा रेहान भी इस यात्रा में शामिल हुए.