बारामती में विमान हादसा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 की मौत

By : hashtagu, Last Updated : January 28, 2026 | 10:00 am

बारामती, पुणे जिला, महाराष्ट्र: बारामती में बुधवार सुबह एक विमान (aircraft) दुर्घटनाग्रस्त (crash) हो गया। इस हादसे (accident) में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) सहित कुल 5 लोगों  की मौत हो गई। विमान लैंडिंग (landing) के दौरान बारामती क्षेत्र में गिरा, जिससे यह गंभीर दुर्घटना हुई।

अधिकारियों के अनुसार विमान में एनसीपी नेता अजित पवार के अलावा अन्य यात्री भी सवार थे। हादसा उस समय हुआ जब विमान बारामती में उतरने की कोशिश कर रहा था। दुर्घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका।

नागर विमानन महानिदेशालय डीजीसीए (DGCA) ने पुष्टि की है कि बारामती में हुए इस विमान हादसे में सभी सवारों की मौत हुई है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली और शोक व्यक्त किया। राज्य सरकार ने हादसे पर दुख जताते हुए आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।